Trending

कैसी है मोस्ट पॉपुलर BTS Band की लाइफस्टाइल, जानिए उनसे जुड़े सिक्रेटस् और दिलचस्प बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Jun 2022, 12:00 AM

आज हम आपको ऐसी खबर के बारें में बताने जा रहे है जो दुनियाभर में पॉपुलैरिटी हासिल कर एक ब्रैड बन चुकी है। इनके गाने, म्यूजिक एल्बम को दुनियाभर से बेहद प्यार मिलता है। हम बात कर रहे है bts band की। जी हां, bts band आज की तारीख में पूरी दुनिया में अपने गानों के दम पर राज कर रहा है। bts की सॉफ्टपावर या यूं कहे सुपरपावर पूरी दुनिया में फैल चुकी है। आइयें इसके बारें में विस्तार से बताते है।

दक्षिण कोरिया के के-पॉप यानि कोरियन पॉप, इसके सबसे बड़े ब्रैंड एंबेसडर है bts band। bts का मतलब है बैनटेन boys। ये एक k-pop का बैंड है। k-pop साउथ कोरिया की एक म्यूजिक इंडस्ट्री है, जिसका मतलब है कोरिया पॉप म्यूजिक। बता दें कि पॉप का मतलब कोरियन कल्चर होता है। जिसके जरिये साउथ कोरिया का कल्चर दुनिया के हर कोने में पहुंच रहा है। के पॉप म्यूजिक एल्बम में मोर्डन म्यूजिक, लिरिक्स और डांस कोरियोग्राफी के साथ कई और चीज़ो का भरपूर मिक्सचर है। k-pop 2009 से पॉपुलर होना शुरू हुआ जिसके बाद k-pop लोगों के बीच फेमस हुआ। और आज उनके म्यूजिक की दुनियाभर में भारी डिमांड है। 

कैसी है मोस्ट पॉपुलर BTS Band की लाइफस्टाइल, जानिए उनसे जुड़े सिक्रेटस् और दिलचस्प बातें... — Nedrick News

आइए अब बतातें है कि bts बैंड की शुरुआत कैसे हुई, इस बैंड में कितने मेंबर्स है और इस बैंड को दुनियाभर में फेम कैसे मिला। 

bts बैंड 7 लड़कों का साउथ कोरियाई बैंड है। इस बैंड में जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी, और जुंगकुक शामिल हैं। इस ग्रुप के हर मेंबर की एक अपनी पहचान है और अलग खासियत है। दरअसल, इस ग्रुप के पहले मेंबर RM है, जिन्हे RAP MONSTER के नाम से भी जाना जाता है। जो कि BTS BAND के लीडर भी है। वहीं इस ग्रुप के अगले मेंबर Jungkook है। जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में बीटीएस आर्मी को जॉइन कर लिया था। उनका पूरा नाम Jeon Jungkook है। इस ग्रुप के दूसरे मेंबर V हैं, जिनका पूरा नाम किम ते ह्यूंग (Kim Tae Hyung) है। V कोरियन ड्रामा में भी नजर आ चुके हैं। इस ग्रुप के तीसरे मेंबर सूगा (Suga) हैं, जिन्हें अपनी शानदार रैपिंग के लिए जाना जाता है। वह रैपर होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। अगला नाम किम सिओक जिन (Kim Seok Jin) का है, इनका स्टेज नेम जिन है, जो वोकल गाते हैं। इन्हें किंग्स ऑफ बैड जोक्स भी कहा जाता है। इसके बाद बुसान के रहने वाले जीमिन (Jimin) का नाम आता है, जिनका पूरा नाम पार्क जी मिन (Park Ji Min) है। वो अपने ग्रुप के शानदार डांसर हैं। इस ग्रुप के सातवें मेंबर जे हॉप (J Hope) है जिनका पूरा नाम जूंग हो सिओक (Jung Ho Seok) हैं, जो अपने बेहतरीन डांसिंग परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। डांसर होने के साथ वे रैपर भी हैं।

कैसी है मोस्ट पॉपुलर BTS Band की लाइफस्टाइल, जानिए उनसे जुड़े सिक्रेटस् और दिलचस्प बातें... — Nedrick News

BTS बैंड 2010 में बनाया गया था और 2013 में बिग हिट एंटरटेनमेंट के तहत शुरू हुआ। साल 2013 में इस ग्रुप ने ‘2 Cool 4 Skool’ गाने से डेब्यू किया और अपने करियर की शुरुआत की। इस एल्बम की सफलता के बाद उन्होंने अपना पहला कोरियन भाषा में एल्बम निकाला, जिसका नाम डार्क एंड वाइल्ड था। ये ग्रुप अपने गाने खुद ही लिखता है और साथ ही प्रोड्यूस भी करता है। BTS की दुनियाभर में पॉपुलैरिटी होने के कारण उनके हर एक सदस्य की कुल नेटवर्थ 450 मिलियन डालर है, जो कि तकरीबन 3028 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है।

 कैसी है मोस्ट पॉपुलर BTS Band की लाइफस्टाइल, जानिए उनसे जुड़े सिक्रेटस् और दिलचस्प बातें... — Nedrick News

वहीं CelebrityNetWorth के मुताबिक़, साल 2019 में ‘BTS’ ने अपने Global Stadium Tour के दौरान 170 मिलियन डॉलर यानि की 1,239 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई की थी। इस दौरान ये बैंड दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में टॉप 100 सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में 43वें नंबर पर शामिल था। 

BTS हर साल क़रीब 57 मिलियन डॉलर (415 करोड़ रुपये) की कमाई करता है। ये बैंड अपने लाइव कॉन्सर्ट और ऐडवर्टीज़मेंट के ज़रिए करोड़ों की कमाई कर लेता है। इसके अलावा साल 2015 में Puma ने ‘BTS’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। साथ ही इस बैंड के पास Samsung, FILA, Hyundai, Starbucks, Baskin Robbins, Lemona, Chilsung Cider, Bodyfriend, ABB FIA Formula E जैसे बड़े ब्रांड भी हैं। वहीं इन bts मेंबर्स के पास Porsche, Porsche Panamera GTS, Genesis GV80, Mercedes Benz GT63S, जैसी करोड़ों की लग्जरी कारें भी है। इसके अलावा BTS मेंबर्स के पास करोड़ों के आलीशान घर भी है।

कैसी है मोस्ट पॉपुलर BTS Band की लाइफस्टाइल, जानिए उनसे जुड़े सिक्रेटस् और दिलचस्प बातें... — Nedrick News

आइए अब इनके बारें में कुछ सिक्रेट्स आपको बतातें है। दरअसल, Bts को FORBES ने सबसे ज्यादा रिट्विट करने वाले आर्टिस्ट की लिस्ट में भी जारी किया था। इसके अलावा यूट्यूब पर BTS के एक एल्बम के गाने LIFE GOES ON ने 39 मिनट में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए थे। और सिर्फ दो हफ्तों में इसको 180 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। BTS बैंड को 2016 में ट्विटर से गोल्डन अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस ग्रुप के मेंबर V दोनों हाथों से लिख सकते है। और वे दोनों हाथों से हर वो काम कर सकते है जो हम सिर्फ एक हाथ से ही कर पाते है। इसके अलावा V को 2020 में द मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड के खिताब से सम्मानित भी किया जा चुका है। BTS के RM भी बेहद टैलेंटेड है। वे अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा अच्छी इंग्लिश बोलते है।

बता दें कि bts band की भारी पॉपुलैरिटी को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी सभी सदस्यों को इन्वाइट किया था। उन्होंने Bts से अमेरिका में हो रही एशियाई नकस्लवादी भेदभाव को रोकने के लिए मदद मांगी थी। अब bts की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है। खैर आपको ये खबर कैसी लगी, और इस खबर पर आपकी क्या राय है.. हमें कमेंट कर जरुर बतायें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds