HIV दुल्हन: 5 दूल्हों के साथ एक दुल्हन ने मनाई सुहागरात, दूल्हों को तलाश रही 2 राज्यों की पुलिस

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 27 Jun 2024, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक लुटेरी दुल्हन की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने यूपी से लेकर उत्तराखंड तक सनसनी मचा दी है। दरअसल ये दुल्हन एचआईवी (HIV) पॉजिटिव है और इस बात को छिपाकर वो दोनों राज्यों में करीब पांच लोगों की एक रात की दुल्हन बन गई। शादी के अगले ही दिन घर का सारा सामान समेट कर अपने गैंग के साथ फरार हो जाती है।

और पढ़ें: आलीशान मकान के अंदर चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक्स हैंडल से मिली थी शिकायत 

ये है पूरा मामला

20 साल की लुटेरी दुल्हन ने पांच दूल्हों से शादी कर उन्हें लूट लिया। दुल्हन रातों-रात सभी दूल्हों को छोड़कर माल लेकर भाग गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे 6 मई 2024 को पकड़ लिया। लुटेरी दुल्हन गर्भवती थी। ऐसे में जब उसकी मेडिकल जांच की गई तो वह एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, पुलिस भी हैरान रह गई। क्योंकि वह जितने भी दूल्हों के संपर्क में आई, उन सभी के पॉजिटिव होने की संभावना बढ़ गई, इसलिए पुलिस अब उन दूल्हों की तलाश में जुट गई है।

पूछताछ में लुटेरी दुल्हन ने पुलिस को बताया कि उसने करीब पांच दूल्हों से शादी की है। लेकिन पुलिस को शक है कि और भी दूल्हे हो सकते हैं। लुटेरी दुल्हन गिरोह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादा सक्रिय है।

एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुल्हन का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस मामले में जेल अधीक्षक ने बताया कि दुल्हन को एआरटी थेरेपी दी जा रही है। दूल्हों की भी तलाश की जा रही है, ताकि उनकी जांच कराकर इलाज शुरू किया जा सके।

ऐसे काम करता था गिरोह

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि यह लोग गिरोह की तरह काम करते थे। इस गिरोह के सभी सदस्य लड़की के घरवाले बनकर शादी करवाते थे और फिर शादी के अगले दिन दुल्हन घर का सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी। एसपी ने बताया कि एक मार्च को थाना तितावी में भी इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था। इस गिरोह के पास से चोरी के सभी जेवर और चार फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। जिसके जरिए यह अलग-अलग लड़कों से शादी करवाते थे।

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में जेल भी जा चुका है। यूपी से लेकर उत्तराखंड तक इन्होंने कई फर्जी शादियां की हैं। यह गिरोह देखता था कि कौन शादी के लिए इच्छुक है और कौन शादी के लिए पैसे देने को तैयार है।

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटेरी दुल्हन समेत इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।

और पढ़ें: कैसे एक पुलिस कांस्टेबल का बेटा बना अपराध की दुनिया का लॉरेंस बिश्नोई, NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी सुखा को भी मार चुका है 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds