नहीं टाली जा सकती कोरोना की तीसरी लहर…टॉप हेल्थ एक्सपर्ट के इस दावे ने बढ़ाई चिंता!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 17 Dec 2021, 12:00 AM

कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन जिस तरह कई देशों में तबाही मचा रहा है, उससे भारत की भी टेंशन लगातार बढ़ी हुई है। देश में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस बढ़ते दिखाई दे  रहे है। इस बीच एक टॉप हेल्थ एक्सपर्ट ने कोरोना की थर्ड वेव को लेकर ऐसी चेतावनी दी है, जो डराने वाली है। एक्सपर्ट ने कहा है कि कोरोना की थर्ड वेव आकर रहेगी। इसको टाला नहीं जा सकता। साथ ही साथ उन्होंने सलाह देते हुए कहा ये भी कहा कि लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखकर वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने पर विचार करना चाहिए। 

ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते केसेस के बीच फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. अशोक सेठ ने कहा है कि ये अटल है। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की बूस्टर डोज को लेकर एक रोडमैप तैयार करना चाहिए। खास तौर पर उनके लिए जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है और जो स्वास्थ्यकर्मी हैं। हम सच में जोखिम में हैं और हमें तैयारियों की जरूरत है। डॉ सेठ ने आगे कहा कि वेरिएंट काफी संक्रामक है और ये हमारी इम्यूनिटी से बच जाता है यानी ये वैक्सीनेशन के असर को भी कम कर सकता है। 

डॉ. सेठ आगे बोले कि बीमारी कितनी घातक होगी ये हमारे शरीर की इम्यूनिटी पर निर्भर करता है। भारत एक बहुत बड़ा देश है। अगर हमारे यहां की जनसंख्या का छोटा हिस्सा भी इससे ज्यादा प्रभावित हुआ, तो अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

डॉ सेठ ने इस दौरान इंग्लैंड के मामले का उदाहरण देते हुए कहा इंग्लैंड में जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ और जिनकी immune response खराब है उनको अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत पड़ी। साथ ही साथ उन्होंने ये उम्मीद भी जताई की कि ये वेरिएंट एक इमरजेंसी सिचुएशन पैदा नहीं करेगा, जिसके लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़े। दूसरी ओर उन्होंने साउथ अफ्रीफा का उदाहरण देते हुए डॉ सेठ ने कहा कि वहां ओमीक्रोन के मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ, लेकिन मौतें कम रही हैं। मुझे उम्मीद है कि वही स्थिति पूरी दुनिया में बनी रहेगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds