Harbhajan Singh Fight with Fan: ‘पापा चुन लो’ के बाद ‘चल बे टॉमी…’, कमेंट्री पर उठे सवाल तो बिफरे हरभजन

Nandani | Nedrick News Published: 30 Mar 2026, 09:44 AM | Updated: 30 Mar 2026, 09:44 AM

Harbhajan Singh Fight with Fan: आईपीएल 2026 का आगाज़ जहां मैदान पर रोमांच के साथ हुआ, वहीं सोशल मीडिया पर भी विवादों की शुरुआत हो गई है। सीजन के पहले ही मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। उनकी हिंदी कमेंट्री को लेकर उठे सवालों ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर अब उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग भी तेज हो गई है।

और पढ़ें: Mahendra Singh Dhoni: एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर, CSK को लगा बड़ा झटका

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद| Harbhajan Singh Fight with Fan

रविवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा था, जहां हिंदी कमेंट्री पैनल में वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह शामिल थे।

मैच के दौरान एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप की जमकर तारीफ की। यूजर ने लिखा कि इयान बिशप इन सभी हिंदी कमेंटेटर्स से ज्यादा भारतीय क्रिकेटर्स को जानते हैं। उसने अपने पोस्ट में सहवाग, सिद्धू और हरभजन की तस्वीर भी शेयर करते हुए उन पर तंज कसा। यही पोस्ट इस पूरे विवाद की शुरुआत बन गई।

हरभजन सिंह का तीखा पलटवार

आलोचना को देखकर हरभजन सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, “हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। चल निकल यहां से टॉमी, नॉट हॉमी।” उनके इस कमेंट ने विवाद को और हवा दे दी।

यहीं बात खत्म नहीं हुई। एक अन्य यूजर को जवाब देते हुए हरभजन ने और भी तीखी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए लिखा कि “इनमें से एक को पापा चुन ले।” उनकी इस भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।

यूजर का पलटवार और बढ़ता विवाद

हरभजन के जवाब के बाद संबंधित यूजर भी पीछे नहीं हटा। उसने हरभजन के क्रिकेट करियर पर निशाना साधते हुए लिखा कि रविचंद्रन अश्विन से उनकी प्रतिस्पर्धा ने उनके करियर को प्रभावित किया। यूजर ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने अपनी कमेंट्री में सुधार नहीं किया तो उन्हें यहां से भी रिटायर होना पड़ सकता है।

इसके अलावा यूजर ने हरभजन के ‘टर्बनेटर’ नाम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कमेंट्री के लिए ‘टेरर’ बन गए हैं। इस तीखी बहस ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर और लोगों का ध्यान खींच लिया।

भज्जी का फिर आया जवाब

इस टिप्पणी के बाद हरभजन सिंह और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने फिर से जवाब देते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, “कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे को जवाब हजम नहीं हुआ। चल बे टॉमी।” इस तरह की भाषा ने विवाद को और गहरा कर दिया।

Harbhajan-Singh-X-Post
Source: Google

हरभजन सिंह आमतौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी प्रतिक्रियाएं कई लोगों को असहज लगीं और बहस का स्तर काफी नीचे चला गया।

कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्रिकेट फैंस में नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई यूजर्स ने हरभजन सिंह की भाषा की कड़ी आलोचना की है और स्टार स्पोर्ट्स से उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की है।

फैंस का कहना है कि हिंदी कमेंट्री का स्तर लगातार गिर रहा है। उनका आरोप है कि कई कमेंटेटर्स मैच की बारीकियों पर ध्यान देने के बजाय निजी किस्सों में उलझ जाते हैं। इस विवाद ने एक बार फिर हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें: Yash Dayal News: रेप आरोपों में घिरे क्रिकेटर IPL 2026 से बाहर, निजी और कानूनी मामलों में उलझे

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds