Hansika Motwani Marriage Controversy: कभी अपनी ही सहेली का घर तोड़ के बनी थी सौतन, आज खुद का उजड़ गया घर

Shikha Mishra | Nedrick News Published: 13 Mar 2026, 11:14 AM | Updated: 13 Mar 2026, 11:15 AM

Hansika Motwani Marriage Controversy: आज एक कहावत को थोड़ा दूसरे अंदाज में कहते है, जब आप अपने पडोसी के घर में आग लगायेंगे तो लपटे आपके भी घर तक पहुंचेंगी ही, जी हां, ये कहावत टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पर बिल्कुल फिट बैठती नजर आ रही है। क्योंकि 4 साल पहले शानदार तरीके से 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले जो कि एक महल भी है…. में शादी करने वाली हंसिका अपने पति सोहेल कथूरिया से अलग हो गई है।

दोनो का तलाक फाइनल हो गया। 20 करोड़ रूपय की इस शादी से ज्यादा चर्चा में था एफिल टावर के सामने हंसिका और सोहेल का प्रपोजल…जो काफी चर्चा में रहा था, दोनो की शादी का तो जियो हॉट स्टार पर लाइव स्ट्रीम तक हुआ था, लेकिन अचानक शादी के बाद से दोनो के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनो ने तलाक लेने का फैसला कर लिया…चलिए आपको बताते है।

दरअसल सोहेल की हंसिका से दूसरी शादी थी, उससे पहले सोहेल ने रिंकी बजाज से  साल 2016 में शादी की थी, रिंकी और सोहेल की मुलाकात सोशल साइट फेसबुक पर हुई थी, और दोनो की मुलाकात प्यार में बदल गईष कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनो ने शादी कर ली थी, आपको जानकर हैरानी होगी कि उस वक्त रिंकी और हंसिका काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

सोहेल एक बिजनसमैन है और रिकीं और सोहेल की शादी में हंसिका भी नजर आई थी। लेकिन रिंकी और सोहेल ने कुछ सालो के बाद तलाक लेने का फैसला कर लिया,, रिंकी खुद भी एक बिजनस फैमिली से है लेकिन उन्होंने कोई शोर शराबा किये बिना ही तलाक ले लिया। मगर उसके कुछ समय के बाद ही खबर आई कि हंसिका रिंकी के एक्स हसबैंड यानि कि सोहेल को डेट कर रही है, और दोनो ने शादी कर ली। ऑफकोर्स हंसिका पर अपने ही दोस्त का घर तोड़ने और पति को चुराने का आरोप भी लगा। लेकिन बावजूद इसके दोनो अपने रिश्ते में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अब 4 साल बाद तलाक की खबरो के बाद फिर से हंसिका के हॉम ब्रेकर होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

हंसिका और सोहेल की तलाक की पुष्टि हंसिका क वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनो के उनके स्वभाव, राय और लाइफस्टाइल में काफी फर्क होने के कारण अक्सर तनाव रहता था, दोनो की छोटी छोटी बातो पर बहस होती थी, जिससे साथ रहना मुश्किल हो गया था, जिसके कारण हंसिका ने 2 जुलाई 2024 को सोहेल का घर छोड़ दिया और तब से वो अलग ही रह रहे थे, जिसके बाद 11 मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनो ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है।

हालांकि दोनो का परिवार चाहता था कि दोनो का रिश्ता सुधर जाये और दोनो फिर से एक साथ आ जायें लेकिन हंसिका ने माना कि अब दोनो के रिश्ते में बचाने जैसा कुछ नहीं है, दोनो के बीच mutual understating नहीं है इसलिए साथ नहीं रह सकते है। वहीं हंसिका ने तलाक के बदले सोहेल से कोई एलमनी के पैसे नहीं लिये है। उन्होंने कहा कि वो एक दूसरे के फैसले की इज्जत करते है और वो खुद कैपेबल है, कमाती है, इसलिए उन्हें कोई पैसा नहीं चाहिए।

बता दे कि दोनो की तलाक की खबरो की बात तभी सामने आने लगी थी जब हंसिका ने अपनी शादी की पिक्चर हटाई थी। अब दोनो ने अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर लिए है। जितनी इनकी शादी चर्चा में थी उससे कई ज्यादा उनका तलाक चर्चा में है। ऐसे में क्या आप भी सोचते है कि केवल पैसे के कारण हंसिका ने अपने दोस्त का पति तो छीन लिया लेकिन वो भी अपना रिश्ता नहीं बचा सकी। हंसिका को अपने दोस्त से दगा करने के बदले ये सहना पड़ रहा है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds