Grooming Gangs Britain: ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का आतंक! लड़कियों को फंसाने के पैटर्न का खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Jan 2025, 12:00 AM | Updated: 10 Jan 2025, 12:00 AM

Grooming Gangs Britain: ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का अपराध का एक सुनियोजित और खौफनाक पैटर्न सामने आया है, जिसमें नाबालिग और बालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उनका यौन शोषण किया जाता है। यह गैंग अपनी चमचमाती स्पोर्ट्स कारों, महंगे गिफ्ट्स, और नशीली दवाओं के जरिए कमजोर लड़कियों को जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

और पढ़ें: Nvidia CEO Jensen Huang Statement: जेन्सेन हुआंग के बयान से क्वांटम कंप्यूटिंग इंडस्ट्री में हड़कंप, 8 अरब डॉलर का नुकसान 

गैंग का पैटर्न: कारों से शुरू होकर शोषण तक का सफर- Grooming Gangs Britain

इस गैंग की शुरुआत आकर्षक फैंसी कारों और महंगे उपहारों से होती है। लड़कियों को इन चीजों का लालच देकर उन्हें अपनी “गर्लफ्रेंड” बनने के लिए रिझाया जाता है। इसके बाद, उन्हें धीरे-धीरे शराब और नशीली दवाओं की लत लगाई जाती है। ड्रिंक्स में नशीली गोलियां मिलाकर लड़कियों को बेसुध किया जाता है और फिर उन्हें अमीर लोगों के पास भेजा जाता है, जहां उनका यौन शोषण होता है।

रात के समय लड़कियां बनती हैं निशाना

बीबीसी की 2023 की रिपोर्ट ने इस गैंग के तरीकों का खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार, गैंग में शामिल पाकिस्तानी पुरुष अक्सर रात में टैक्सी चलाते या टेकअवे बिजनेस से जुड़े होते थे। देर रात बाहर रहने वाली लड़कियां उनका मुख्य निशाना होती थीं।

2014 में सामने आई एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े उजागर हुए थे। 1997 से 2013 के बीच इंग्लैंड के रॉदरहैम में कम से कम 1,400 बच्चों का यौन शोषण किया गया, जिनमें कुछ की उम्र सिर्फ 11 साल थी।

ग्रूमिंग गैंग्स पर भारत में भी बहस..

इस घटना को लेकर अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘ब्रिटेन में शुरू हुई बहस जायज है। अब तक लव जिहाद की समस्या को सिरे से नकारते रहे अंध धार्मिक वामपंथी अभिजात्य वर्ग ने ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग की कड़वी सच्चाई को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।’ उनका इशारा शायद परोक्ष रूप से शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा ग्रूमिंग गैंग को पाकिस्तानियों से जोड़ने पर कटाक्ष था। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये ‘एशियाई’ नहीं बल्कि ‘पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग’ हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे बाद दोहराएं, ये एशियाई ग्रूमिंग गैंग नहीं बल्कि पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग हैं।’ इस पर एलन मस्क ने जवाब दिया ‘सच’। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘एक बुरे राष्ट्र के लिए एशियाई लोगों को क्यों दोषी ठहराया जाना चाहिए?’

महंगे गिफ्ट्स और “प्रेमी” बनने का धोखा

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, गैंग लड़कियों को नकदी, डिजाइनर कपड़े और लग्जरी कारों का लालच देकर फंसाता है। उन्हें यह विश्वास दिलाया जाता है कि गैंग के सदस्य उनके प्रेमी हैं और शानदार जीवन जी रहे हैं। लड़कियों को अमीर लोगों से दोस्ती करने और अंततः उनका शोषण करने के लिए मजबूर किया जाता है।

शराब और नशे का जाल

शिकार लड़कियों को शराब और ड्रग्स की लत लगाई जाती है। एक पीड़िता ने बताया कि कैसे उसे कार में बैठाकर कई दिनों तक गायब रखा जाता था और इस दौरान उसका शोषण किया जाता था।

इनकार पर हत्या और धमकी

यह गैंग इतना खतरनाक है कि अगर लड़कियां किसी भी तरह इनकार करती हैं, तो उनकी हत्या कर दी जाती है। एक घटना में टेलफोर्ड में एक लड़की को उसकी मां और बहन के साथ जिंदा जला दिया गया। यह घटना गैंग के लिए अन्य लड़कियों को धमकाने का जरिया बन गई।

धर्मांतरण का दबाव

गैंग केवल शोषण और हिंसा तक सीमित नहीं रहता। शोषण के बाद, लड़कियों पर अपनी पहचान बदलने और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जाता है। इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी जाती है।

और पढ़ें: Los Angeles Fire: लॉस एंजिल्‍स के जंगलों में लगी आग ने लिया भयानक रूप, धुआं-धुआं हो गई इमारते, 50 अरब डॉलर का नुकसान

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds