गूगल ने भारत की इस भाषा को बताया सबसे भद्दी, मच गया बवाल और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 04 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 04 Jun 2021, 12:00 AM

भारत एक ऐसा देश है, जहां कई तरह की  भाषाएं बोली जाती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग तरह की भाषाएं बोली जाती है और हर भाषा की अपनी खासियत होती है। लेकिन अगर ये पूछा जाए देश की सबसे भद्दी भाषा कौन-सी है? ये सवाल सुनकर आपको गुस्सा आ ही जाएगा, लेकिन गूगल ने इसका जवाब दिया, जिसके बाद इसको लेकर हंगामा बरपना शुरू हो गया।

कन्नड़ को बताया सबसे भद्दी भाषा

गूगल पर देश की सबसे भद्दी भाषा कन्नड़ को बताया गया। सर्च इंजन में भारत की सबसे भद्दी (Ugliest Language in India) भाषा सर्च करने पर गूगल का जवाब कन्नड़ आ रहा था। वो भाषा जिसका इस्तेमाल दक्षिण भारत के 40 मिलियन लोग करते हैं। अब गूगल उनकी भाषा को भद्दी बताया, तो बवाल तो मचना लाजमी है। हुआ भी ऐसा ही। कर्नाटक के लोगों का गुस्सा इस पर फूट पड़ा। लोग गूगल के खिलाफ आगबबूला हो गए। सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि राज्य सरकार ने इसको लेकर कानूनी नोटिस तक देने की बात कह डाली। 

गूगल ने सुधार अपनी गलती

हालांकि विवाद बढ़ता देख गूगल ने अपनी गलती सुधारी और इस पर माफी मांग ली। गूगल ने सर्च इंजन से भी इसे हटा भी दिया। कंपनी ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि सर्च के जो परिणाम आते हैं, वो उसकी अपनी राय नहीं होते। 

माफी मांगते हुए कहा ये…

गूगल ने विवाद पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- ‘सर्च हमेशा परफेक्ट नहीं होते। कई बार इंटरनेट पर जो कंटेट का वर्णन किया जाता है, वो विशेष सवालों के आश्चर्यजनक परिणाम दे सकता है। हम जानते हैं कि ये आदर्श नहीं होते, लेकिन जब हमें किसी भी मुद्दे के बारे में अवगत कराया जाता है, तो हम तुरंत ही सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं और अपने एल्गोरिथम को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। स्वाभाविक तौर पर इनमें गूगल की अपनी राय नहीं होती और हम इस गलतफहमी के लिए और किसी की भी भावनाओं को ठेंस पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं।’

बता दें कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसकी निंदा की थीं। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि क्या भाषा के लिहाज से गूगल गैरजिम्मेदाराना तरीके से बर्ताव करता है। वहीं कर्नाटक के कन्नड, संस्कृति और वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने गूगल को कानूनी नोटिस भेजने को भी बात कही थीं। हालांकि गूगल ने विवाद और गरमाने से पहले ही माफी मांग ली। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds