सोने में 3,200 और चांदी में 11,900 का उतार-चढ़ाव, क्या है आज का सटीक रेट? | Gold Silver Price Today

Rajni | Nedrick News India Published: 02 Apr 2026, 08:24 AM | Updated: 02 Apr 2026, 08:25 AM

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में जारी उथल-पुथल और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त ‘वोलाटिलिटी’ (उतार-चढ़ाव) देखी जा रही है। कभी कीमतें आसमान छू रही हैं, तो कभी धड़ाम से नीचे गिर रही हैं। आज गुरुवार, 2 अप्रैल को सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का क्या भाव है।

और पढ़ें: राष्ट्रपति और PM ने पूरी की डिजिटल जनगणना, जानें घर बैठे स्व-गणना का सबसे आसान तरीका | Census 2027

सोने के दाम में भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने (Gold) की कीमतों में तेज बिकवाली देखी जा रही है:

  • गोल्ड फ्यूचर (5 जून 2026): सुबह बाजार 1,52,490 पर खुला था, जो पिछले कारोबारी दिन के 1,53,708 के मुकाबले काफी नीचे था।
  • ताजा गिरावट: सुबह करीब 9:55 बजे तक सोना 09% टूटकर 1,50,495 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
  • कुल कमी: पिछले बंद भाव से तुलना करें तो सोने के दाम में लगभग 3,200 तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। यानी साफ है कि आज सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट आई है।

चांदी की चमक भी हुई फीकी

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। चांदी (Silver) की कीमतों में गिरावट का प्रतिशत सोने से भी ज्यादा है। MCX पर 5 मई 2026 वाले सिल्वर फ्यूचर में करीब 11,900 रुपये यानी 4.90% की गिरावट आई और यह 2,43,501 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा। दिल्ली में चांदी की बात करें तो 10 ग्राम चांदी 2,551 रुपये 100 ग्राम चांदी 25,510 रुपये वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी करीब 2,550 रुपये में मिल रही है, जबकि मुंबई और कोलकाता में इसकी कीमत करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर आप 1 किलो चांदी खरीदना चाहते हैं, तो शहरों के हिसाब से इसकी कीमत 2,50,000 से 2,55,000 के बीच चल रही है।

अलग-अलग शहरों में सोने के ताजा रेट

अब जानते हैं आपके शहर में सोने का भाव क्या चल रहा है (प्रति 10 ग्राम):

शहर24 कैरेट (शुद्ध सोना)22 कैरेट (गहनों के लिए)18 कैरेट
दिल्ली1,53,1101,40,3601,14,870
मुंबई1,52,9601,40,2101,14,720
चेन्नई1,53,2801,40,5101,17,110
कोलकाता1,52,9601,40,2101,14,720
लखनऊ1,53,1101,40,3601,14,870
अहमदाबाद1,53,0101,40,2601,14,770
पटना1,53,0101,40,2601,14,770
हैदराबाद1,51,4201,38,8001,13,570

ऊपर दिए गए रेट्स में GST, मेकिंग चार्ज और अन्य स्थानीय टैक्स शामिल नहीं हैं। सटीक दाम के लिए अपने नजदीकी ज्वेलरी स्टोर से संपर्क करें।

क्या करें खरीदार?

आज सोने और चांदी (Gold Silver Price Today ) की कीमतों में आई गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने बजट और जरूरत को जरूर ध्यान में रखें।

बाजार विशेषज्ञों की राय

बाजार के जानकारों और आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में आई यह हालिया गिरावट निवेशकों के लिए एक ‘गोल्डन चांस’ साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के दौर में कीमती धातुओं (Gold Silver Price Today) के दाम में इस तरह की बड़ी गिरावट अक्सर मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण आती है, जो लंबे समय तक नहीं टिकती। जानकारों की सलाह है कि खरीदारों को ‘बाय ऑन डिप्स’ (Buy on Dips) की रणनीति अपनानी चाहिए, यानी जब भी कीमतों में इस तरह का बड़ा सुधार (Correction) दिखे, तो टुकड़ों में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा, गहने खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क (HUID) की शुद्धता सुनिश्चित करने और निवेश के लिए डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ईटीएफ जैसे विकल्पों पर विचार करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लंबे समय के नजरिए से सोना हमेशा एक सुरक्षित और भरोसेमंद संपत्ति रहा है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds