Ghaziabad Triple Death: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का रहस्य, मायके से जुड़ती कड़ियों ने बढ़ाई जांच की गहराई

Nandani | Nedrick News

Published: 09 Feb 2026, 08:29 AM | Updated: 09 Feb 2026, 08:29 AM

Ghaziabad Triple Death: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है। इस बीच पत्रकार राजेश साहू के एक ट्वीट ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले की जड़ें चेतन की पत्नियों के मायके से जुड़ती दिख रही हैं। इसी सिलसिले में वे दिल्ली के सीलमपुर इलाके पहुंचे, जहां से कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।

और पढ़ें: Sadhvi Prem Baisa मौत केस: आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, भोमाराम का बयान और SIT जांच में उलझता सच

सीलमपुर में दिलीप का संघर्ष भरा जीवन (Ghaziabad Triple Death)

सीलमपुर में रहने वाले 62 साल के दिलीप इस कहानी का अहम हिस्सा हैं। दिलीप के कुल 14 बच्चे हैं, जिनमें 11 बेटियां और 3 बेटे शामिल हैं। इतने बड़े परिवार के लिए उनके पास रहने को सिर्फ 10 बाई 10 का एक कमरा है। इसके सामने 15 बाई 10 का खुला हिस्सा है, जहां किचन और लैट्रिन-बाथरूम बनाया गया है। दिलीप पहले टैक्सी चलाते थे, लेकिन अब वह काम भी बंद हो चुका है। सीमित संसाधनों और तंग हालात में परिवार किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था।

सुजाता की शादी और चेतन का उभरता कारोबार

दिलीप ने अपनी बेटी सुजाता की शादी चेतन से कराई थी। चेतन पहले छोटे-मोटे काम करता था, लेकिन बाद में उसने पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री और पुराने घरों को नया बनाकर बेचने का काम शुरू किया। इस धंधे में उसे अच्छा पैसा मिला और वह फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ी खरीदने में भी कामयाब रहा। इसी दौरान सुजाता की छोटी बहन हीना का चेतन के घर आना-जाना बढ़ गया।

दो बहनों से शादी और परिवार का बढ़ता दबाव

कुछ समय बाद दिलीप ने अपनी दूसरी बेटी हीना की शादी भी चेतन से कर दी। हालांकि मायके में जगह की भारी कमी थी, इसलिए सुजाता और हीना की अन्य बहनें भी अक्सर चेतन के फ्लैट में जाकर रुकने लगीं। दिलीप बताते हैं कि उनकी एक और बेटी आंचल, जिसकी उम्र 18-19 साल थी, चेतन के घर गई थी और वहां तीसरे फ्लोर से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई थी। उस समय भी इस घटना को लेकर कई सवाल उठे थे।

तीन शादियां, बिगड़ता कारोबार और बढ़ता तनाव

2019 तक चेतन की दो पत्नियां थीं और चार बच्चे थे। इसके बाद उसने टीना नाम की महिला से तीसरी शादी कर ली। अब उसके तीन पत्नियां और पांच बच्चे हो गए। परिवार बढ़ने के साथ ही घर का माहौल भी बिगड़ने लगा। चेतन का कारोबार धीरे-धीरे बर्बाद हो गया, आर्थिक तंगी बढ़ी और घर में रोज झगड़े होने लगे। हालात ऐसे हो गए कि बेटियों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया और सभी लोग घर में ही रहने लगे।

पड़ोसियों ने सुनी आवाजें, पर कोई दखल नहीं

पड़ोसियों के मुताबिक घर से अक्सर झगड़े और चीख-पुकार की आवाजें आती थीं, लेकिन यह रोज का मामला बन गया था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि हालात इतना भयावह रूप ले लेंगे।

9वें फ्लोर से गिरकर मौत, कई सवाल कायम

बता दें, 3 फरवरी की रात तीन बच्चियों की 9वें फ्लोर से गिरने के बाद मौत हो गई। यह खुदकुशी थी या उन्हें छलांग लगाने पर मजबूर किया गया, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। खिड़की की लंबाई-चौड़ाई को देखते हुए पुलिस का कहना है कि तीनों एक साथ नहीं कूद सकती थीं। शुरुआत में इस घटना को किसी ऑनलाइन गेम से जोड़ने की बात कही गई, लेकिन बाद में पुलिस ने इस थ्योरी को पूरी तरह खारिज कर दिया।

चूंकि चेतन की साली की भी पहले गिरने से मौत हो चुकी है, इसलिए पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

और पढ़ें: Ghaziabad Triple Death: तीन बहनों की आत्महत्या के पीछे क्या है पिता, लिव-इन पार्टनर और कोरियन ऐप्स का सच?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds