गाजियाबाद: महिला की घिनौनी करतूत, प्रेमी के सामने बेटी को करती थी निर्वस्त्र, पति ने यूं रंगे हाथों पकड़ा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 30 Nov 2021, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक महिला की बेहद ही घिनौनी करतूत सामने आई है। शादीशुदा महिला का एक युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो कॉल किया करती थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उसने तो अपनी 13 साल की बेटी तक के ऑन कॉल कपड़े उतरवाए। 

मामला गाजियाबाद के कविनगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां पीड़ित पति ने पुलिस के पास जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। दरअसल, पति को शक हो गया था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा है। उसने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए घर में CCTV कैमरे लगवा दिए। वो इन कैमरों से पत्नी की हरकतों पर लगातार नजर रख रहा था। 

इस दौरान CCTV में जो मंजर कैद हुआ, उसको देखकर पति हैरान रह गया। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि पति ने देखा कि उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालात में होकर अपने कथित प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो कॉल करती थी। आरोप है कि पत्नी ने आधी न्यूड होकर अपने कथित प्रेमी के साथ वीडियो कॉल की थीं। साथ ही साथ CCTV फुटेज में उनकी 13 साल की बेटी भी निर्वस्त्र दिखाई दी। जब शख्स को अपनी पत्नी की काली करतूतों के बारे में पता चला तो वो कविनगर थाने पहुंच गया और FIR दर्ज कराई। FIR में पत्नी के कथित प्रेमी का भी नाम दर्ज करवाया गया है। महिला का प्रेमी दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि एक कैब ड्राइवर है।

इस मामले में जब बेटी से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में वो शख्स मिलने आते हैं। उनके सामने मां ने ही उसके कपड़े उतरवाए थे। जिसके बाद उन्होंने गलत तरीके से छूआ और अश्लीलता की थी। वहीं पीड़ित पति के मुताबिक जब उन्होंने अपने इस सब का विरोध किया, तो पत्नी के प्रेमी ने कॉल कर हत्या और साथ ही में झूठे केस में जेल भिजवाने की भी धमकी दी। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds