दिल्ली: जिम में महिला के साथ दरिंदगी, 3 हैवान गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Jan 2022, 12:00 AM

देश की राजधानी दिल्ली में महिला के साथ गैंगरेप की एक और बड़ी घटना सामने आई है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बुध विहार में 21 साल की महिला के साथ जिम में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। इसका आरोप तीन लोगों पर लगा है, जिनको पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। शुक्रवार को इसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक मामला गुरुवार का है। पीड़ित लड़की आरोपियों में साथ ही एक फैक्ट्री में काम करती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के आरोपों के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को जिम में किसी काम के बहाने से बुलाया था और उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को ना बताने की भी धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के आरोपों पर शिकायत को दर्ज कर लिया है।

पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों फैक्ट्री मालिक उमेश और जिम मालिक सुनील कुमार वत्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली के बुराड़ी में भी एक महिला से गैंगरेप की घटना घटी थी। पीड़िता के आरोपों के मुताबिक तीन लोग उसके घर में जबरन घुस आए थे। उसके हाथ-पैर बांध दिए, जिसके बाद सभी ने उसके साथ रेप किया था। महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। महिला ने इस दौरान वीडियो बनाने के भी आरोप लगाए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds