Trending

मुंबई: पूर्व महापौर आर आर सिंह का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 10 Feb 2022, 12:00 AM

मुंबई के मुलुंद से एक दुखद खबर आई है।  पूर्व महापौर आर आर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को उनका निधन हो गया। लंबी समय से वो बीमार चल रहे थे और अब उनके निधन की दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात  2.45 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके निवास स्थान गायत्री कृपा, एन एस रोड पर अंतिम दर्शन दोपहर 3 बजे से लेकर 4 बजे तक होंगे। वहीं इसके बाद आर आर सिंह का अंतिम संस्कार मुलुंड पश्चिम श्मशान भूमि में किया जाएगा।

मुंबई कांग्रेस की तरफ से ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। ट्वीट में लिखा- “मुंबई के पूर्व महापौर व मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आर. आर. सिंह जी के निधन से हम सभी शोकाकुल हैं। उनकी कर्मनिष्ठा और कर्तव्य परायणता प्रेरणा बन सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना है।”

मुंबई: पूर्व महापौर आर आर सिंह का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार — Nedrick News

आर आर सिंह लंबे वक्त से बीमार थे। वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। आर आर सिंह मुंबई कांग्रेस के एकमात्र वरिष्ठ कांग्रेस रह गए थे, जिन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिया गांधी समेत अब तक के सभी राष्ट्रीय और मुंबई कांग्रेस अध्यक्षों के साथ काम किया था। मुलुंद को संवारने में आर आर सिंह का योगदान काफी अहम रहा। बीते दिनों मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले आर आर सिंह से मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds