महेश भट्ट के वो पांच विवादित बयान जिन्होंने भट्ट परिवार की प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Jul 2024, 12:00 AM | Updated: 10 Jul 2024, 12:00 AM

एक समय था जब महेश भट्ट इंडस्ट्री में एक अच्छे डायरेक्टर और फिल्म मेकर के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन फिर महेश भट्ट ने मुंह खोला और ऐसे बयान दिए कि एक डायरेक्टर से वही महेश लड़कीबाज़ कहे जाने लगे। दरअसल महेश भट्ट को कई बार अपने विवादित बयानों की वजह से बदनामी का सामना करना पड़ा है तो कभी दूसरे सेलेब्स द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही विवादित घटनाओं के बारे में बताएंगे।

और पढ़ें: ऐसे मोड़ पर खत्म हुई बिपाशा और डिनो की लव स्टोरी, जॉन अब्राहम बने ब्रेकअप की वजह

कंगना से बदसलूकी का आरोप

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर कंगना के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। रंगोली चंदेल ने कहा था, ‘एक बार महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी। उन्होंने कंगना को उनकी ही फिल्म देखने से रोक दिया था और वह पूरी रात रोती रहीं।’

परवीन बाबी से अफेयर

महेश भट्ट के अफेयर ने खूब बवाल मचाया था। महेश ने किरण से शादी की और उनके दो बच्चे हुए: पूजा और राहुल भट्ट। हालांकि, इसी दौरान उनका अफेयर इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक परवीन बॉबी से भी था। शादीशुदा होने के बावजूद वे परवीन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, आखिरकार उन्होंने परवीन को छोड़ दिया। परवीन की मौत के बाद महेश भट्ट पर आरोप लगे कि उन्हें उनकी हालत के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने उन्हें अकेले तड़पने के लिए छोड़ दिया। इसमें महेश भट्ट की संलिप्तता को लेकर कई सवाल उठे हैं।

pravin babi and mahesh bhatt
Source: google

रिया संग फोटो हुई वायरल

सुशांत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी विवादों में आ गई थीं। उस दौरान रिया और महेश भट्ट की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह रिया को पकड़कर उनके कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रहे थे। उस वक्त उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल उठे थे।

बेटी को किस करने पर बवाल

महेश भट्ट ने तब भी विवाद खड़ा किया था जब उनकी और पूजा भट्ट की होंठों पर किस करते हुए एक तस्वीर स्टारडस्ट मैगजीन में छपी थी। पिता और बेटी को इस तरह किस करते हुए इस तस्वीर की काफी आलोचना हुई थी। इस तस्वीर के लिए महेश भट्ट की कड़ी आलोचना हुई थी।

बेटी से शादी करने का बयान

महेश भट्ट अपने भड़काऊ विचारों के कारण विवादों में भी रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होतीं तो वे उनसे शादी कर लेते। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था और पूजा और महेश के रिश्ते को लेकर कई बातें कही गई थीं।

mahesh and pooja bhatt
Source: Google

और पढ़ें: बिग बॉस ओटीटी 3 के वो 5 विवाद जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया बड़ा बवाल  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds