Trending

Chakka Jam Update: किसानों का आंदोलन फिर तेज, तीन घंटों का चक्का जाम…पढ़िए इससे जुड़ी हर अपडेट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Feb 2021, 12:00 AM

नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन 2 महीने से भी ज्यादा वक्त से जारी है। 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद एक बार फिर से किसान अपना आंदोलन तेज करने जा रहे हैं। आज किसानों ने चक्का जाम करने का फैसला लिया है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी जगहों पर चक्का जाम होगा। किसानों के चक्का जाम से जुड़ी पढ़े हर अपडेट यहां…

4:15 PM- दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुल गए है। चक्का जाम के चलते सुरक्षा के मद्देनजर कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब ये सभी स्टेशन खुल गए हैं। 

3:45 PM- तीनों धरना स्थल पर इंटरनेट बंद

किसानों के प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। आज रात 12 बजे तक तीनों धरना स्थल पर इंटेरनेट बंद रहेगा।

3:05 PM- खत्म हुआ किसानों का चक्का जाम

किसानों का चक्का जाम खत्म हो गया है। किसानों ने दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देशभर में चक्का जाम किया। किसानों ने ये चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक करने का फैसला लिया गया था। देश में कई जगहों पर चक्का जाम का असर देखने मिला।           

01:55 PM- शहीदी पार्क से हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

दिल्ली में शहीदी पार्क पर चक्का जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां से करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में दोपहर 12 से 3 बजे तक किसानों ने चक्का जाम करने का फैसला लिया था।

01:05 PM- जम्मू-पठानकोट हाइवे पर चक्का जाम

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम जारी है। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर किसान संगठनों ने चक्का जाम किया। वहीं हरियाणा के पलवल के पास अटोहन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

12:40 PM- हिरासत में लिए गए प्रर्शनकारी

बेंगलुरु में भी किसानों ने चक्का जाम किया। लेकिन इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले  लिया। बेंगलुरु के येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने चक्का काम किया था, जहां से उन्हें हिरासत में  ले लिया गया।

12:25 PM- कई जगहों पर चक्का जाम जारी

किसानों का चक्का जाम जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर सीमा (राजस्थान-हरियाणा) के पास हाईवे बंद कर दिया। इसके अलावा देशभर में कई जगहों पर चक्का जाम जारी है। पंजाब के अमृतसर और मोहाली में किसानों ने चक्का जाम किया।

12:20 PM- किसान नेताओं को बंद करने की आलोचना

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने दिल्ली फॉर फार्मर्स के कई नेताओं को बंद करने की निंदा की। दरअसल, दिल्ली फॉर फॉर्मर्स ने आज दोपहर 12 बजे से शहीद पार्क ITO से एक प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। कालकाजी  पुलिस ने आईएफटीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और दिल्ली अध्यक्ष डॉ. अनिमेष दास को सुबह 5 बजे उनके घर से उठा लिया। वहीं, प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली की महासचिव के घर के बाहर पुलिस को तैनात किया गया और उनको बाहर आने से रोका जा रहा है। AIKMS ने इस पर एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र के ये कदम  किसानों के लिए बढ़ रहे समर्थन को रोक पाने की निराशा दिखाते हैं।

12:08 PM- गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम

किसानों का चक्का जाम शुरू हो चुका है। गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम किया जा रहा है। कृष्ण चौक दिल्ली के नजफगढ़ और कापसहेड़ा बॉर्डर से दो किलोमीटर की दूरी पर है। यहां चक्का जाम किया जा रहा है।

11:45 AM- राहुल ने ट्वीट कर फिर दिया किसानों को समर्थन

चक्का जाम से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फिर से एक बार फिर से ट्वीट किया। उन्होनें लिखा- ‘अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’

Chakka Jam Update: किसानों का आंदोलन फिर तेज, तीन घंटों का चक्का जाम...पढ़िए इससे जुड़ी हर अपडेट — Nedrick News

11:10 AM- ‘क्यों डराते हो डर की दीवार से’

किसानों आंदोलन को लेकर जो बैरिकेडिंग की गई है, उसको लेकर प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया। कांग्रेस महासचिव ने बैरिकेडिंग की एक फोटो शेयर करते हुए कहा- ‘क्यों डराते हो डर की दीवार से?’

Chakka Jam Update: किसानों का आंदोलन फिर तेज, तीन घंटों का चक्का जाम...पढ़िए इससे जुड़ी हर अपडेट — Nedrick News

11:00 AM- दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद

चक्का जाम को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, विश्वविद्यालय, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन बंद है। स्टेशनों पर इंटरचेंस की सुविधा खुली है।

10:58 AM: बैरिकेडिंग पर पुलिस ने लगाया ये फरमान

किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। बैरिकेडिंग भी इस दौरान की गई है। इसके अलावा बैरिकेडिंग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के लिए एक संदेश लिखकर टांगा है, जिस पर लिखा है- ‘यहां से आगे जाना मना है।’

9:15 AM- 50 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती

दिल्ली में चक्का जाम को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। राजधानी में नाकों पर 50 हजार सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। बॉर्डर समेत दिल्ली-NCR में कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

9:05 AM- बीजेपी के पूर्व MLA की अपील

हरियाणा से बीजेपी से अलग होने वाले फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने चक्का जाम को सफल बनाने की अपील की। एक वीडियो जारी कर उन्होनें चक्का जाम को सफल बनाने के लिए आमजन से भी सहयोग मांगा। वो बोले कि अगर चक्का जाम सफल होगा, तब ही केंद्र इन कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर होगी।

8:57 AM- दिल्ली में सुरक्षा के पूरे इंतेजाम

दिल्ली में चक्का जाम नहीं होगा। लेकिन पुलिस किसी फिस भी हर हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। ITO पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। वहीं बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग पहले ही की जा चुकी है। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

8:55 AM- बंद किए जा सकते है कुछ मेट्रो स्टेशन

चक्का जाम को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन बंद हो सकते हैं। नई दिल्ली के DCP ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा, जिसमें कहा गया कि जरूरत पड़ने पर राजीव चौक समेत 12 मेट्रो स्टेशन को शॉर्ट नोटिस पर बंद करना पड़ सकता है, जिसके लिए तैयार रहने को कहा गया।

8:45 AM- दिल्ली पुलिस अलर्ट पर

किसानों के चक्का जाम को लेकर पुलिस अलर्ट पर हैं। भले ही दिल्ली में किसानों ने चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया हो। लेकिन फिर भी पुलिस 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए सतर्क है। दिल्ली पुलिस के DCP क्राइम जिन्मय बिस्वाल ने चक्का जाम को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होनें कहा कि गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली के अंदर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds