अनोखे अंदाज में Farhan-Shibani ने रचाई शादी, देखिए वेडिंग की कुछ खास Photos…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 19 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Feb 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड में वेडिंग सीजन अभी भी चल रहा है। पिछले कुछ वक्त में बॉलीवुड के कई जाने माने सेलेब्स अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की। लिस्ट में राजकुमार राव से लेकर कैटरीना-विक्की तक कई बड़े सेलेब्स के नाम शामिल रहे और अब इसमें एक नाम मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहरान अख्तर का नाम भी जुड़ गया। 

फरहान ने आखिरकार शिबानी दांडेकर को अपना जीवनसाथी बना ही लिया। 19 फरवरी शनिवार को फरहान और शिबानी शादी के बंधन में बंधे। खंडाला के फॉर्महाउस पर इनकी वेडिंग का फंक्शन हुआ। 

शादी की सामने आई फर्स्ट फोटो

फरहान और शिबानी की शादी की पहली फोटो भी सामने आई है, जिसमें दूल्हा दुल्हान की एक झलक देखने को मिल रही है। अपनी शादी में जहां फरहान ब्लैक सूट-बूट पहने नजर आए, तो वहीं शिबानी ने  रेड कलर का गाउन कैरी दिया। दोनों एक साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

अनोखे अंदाज में Farhan-Shibani ने रचाई शादी, देखिए वेडिंग की कुछ खास Photos... — Nedrick News

फरहान-शिबानी ने अपनी शादी ने ना तो फेरे लिए और ना ही निकाह पढ़ा। अलग ही अंदाज में दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्मों का साथ मांगा। उन्होंने इसे एक इंटिमेट Vow सेरेमनी बनाया। 

कई सेलेब्स पहुंचे फरहन-शिबानी की शादी में

फरहान-शिबानी ने अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच ही शादी की। उनकी इस शादी में कई सितारों ने भी शिरकत की। दुल्हन की बहन अनुषा दांडेकर व्हाइट कलर के प्रिंटेड लहंगे में नजर आईं।

अनोखे अंदाज में Farhan-Shibani ने रचाई शादी, देखिए वेडिंग की कुछ खास Photos... — Nedrick News

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी अपने खास दोस्त फरहान की शादी का हिस्सा बने। वो अपने माता-पिता भी थे। इसमें ऋतिक व्हाईट कुर्ता-पायजामा और गुलाबी जैकेट में काफी हैडसंम लग रहे थे। 

अनोखे अंदाज में Farhan-Shibani ने रचाई शादी, देखिए वेडिंग की कुछ खास Photos... — Nedrick News

साथ ही फरहान-शिबानी के इस खूबसूरत दिन का गवाह बनने मशहूर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे। गेस्ट लिस्ट में फरहान के बेस्ट फ्रेंड रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग, रिया चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स शामिल रहे। फरहान-शिबानी अपनी वेडिंग काफी सिंपल चाहते थे। कोरोना के चलते ज्यादा मेहमानों को भी नहीं बुलाया गया। कम ही लोगों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की। 

अनोखे अंदाज में Farhan-Shibani ने रचाई शादी, देखिए वेडिंग की कुछ खास Photos... — Nedrick News

कैसे शुरू हुआ फरहान-शिबानी की लव स्टोरी?

फरहान और शिबानी लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के अफेयर की शुरुआत एक रिएलिटी शो से हुई थी, जिसके होस्ट फरहान अख्तर थे और शिबानी एक कंटेस्टेंट। बस यहीं से दोनों मिले और धीरे धीरे एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। तब तक फरहान का तलाक नहीं हुआ था। फरहान जहां शिबानी के प्यार में पड़ रहे थे, तो दूसरी ओर उनकी पहली वाइफ यानी अधूना का नाम डिनो मोरिया के बड़े भाई निकोलो मोरिया से जुड़ने लगा।

इसके बाद फरहान और अधूना ने तलाक ले लिया। 16 सालों तक इनका ये रिश्ता चला था। फरहान और अधूना की दो बेटियां भी हैं। अधूना से अलग होने के बाद फरहान ने शिबानी के साथ अपना रिश्ता 2018 में ऑफिशियल कर दिया था। बता दें कि शिबानी खुद भी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बतौर टीवी एंकर अमेरिकन चैनल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वो आईपीएल का एक सीजन भी होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नजर आई हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds