‘सबके राज खोलने को तैयार हूं…’ एपस्टीन की गर्लफ्रेंड Ghislaine Maxwell ने ट्रंप से मांगी माफी

Nandani | Nedrick News

Published: 10 Feb 2026, 02:20 PM | Updated: 10 Feb 2026, 02:25 PM

Ghislaine Maxwell: अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन सेक्स ट्रैफिकिंग केस ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल मचा दी है। सोमवार, 9 फरवरी को अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमिटी ने एपस्टीन की करीबी सहयोगी और दोषी ठहराई जा चुकी गिस्लेन मैक्सवेल से पूछताछ की, लेकिन इस सुनवाई में कोई ठोस जवाब नहीं मिल सका। मैक्सवेल ने लगातार सवालों से बचते हुए अमेरिकी संविधान के Fifth Amendment का सहारा लिया और गवाही देने से इनकार कर दिया।

और पढ़ें: Dalai Lama in Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में दलाई लामा का नाम, धर्मशाला में हड़कंप!  गुरुजी ने किया पलटवार

वीडियो लिंक के जरिए पेश हुईं मैक्सवेल | Ghislaine Maxwell

गिस्लेन मैक्सवेल इस वक्त टेक्सास की एक फेडरल जेल में 20 साल की सजा काट रही हैं। उन पर नाबालिग लड़कियों की सेक्स ट्रैफिकिंग में मदद करने का आरोप साबित हो चुका है। हाउस ओवरसाइट कमिटी के सामने वह जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। कमिटी का मकसद यह जानना था कि एपस्टीन का नेटवर्क कैसे काम करता था और इतने सालों तक यह सब कैसे छिपा रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABC 20/20 (@abc2020)

हालांकि हर अहम सवाल पर मैक्सवेल ने एक ही जवाब दोहराया, “मैं Fifth Amendment का इस्तेमाल कर रही हूं।”

ट्रंप से माफी मिलने पर ही गवाही देने की पेशकश

मैक्सवेल के वकील डेविड ऑस्कर मार्कस ने पहले ही कमिटी को एक पत्र लिखकर साफ कर दिया था कि अगर उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से clemency यानी दया के आधार पर माफी मिलती है, तभी वह पूरी सच्चाई बताने को तैयार होंगी। वकील का दावा है कि मैक्सवेल के पास ऐसी जानकारियां हैं जो इस केस की कई परतें खोल सकती हैं।

पत्र में यह भी कहा गया कि ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन इस पूरे मामले में निर्दोष हैं और मैक्सवेल ही बता सकती हैं कि असल में क्या हुआ था।

नई फाइलों से बढ़ा सियासी तापमान

यह पूछताछ ऐसे वक्त पर हुई है जब अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़ी लाखों फाइलें सार्वजनिक की हैं। इन दस्तावेजों में ट्रंप के साथ कुछ महिलाओं की तस्वीरें और एक कथित तौर पर अश्लील नोट भी शामिल है, जिस पर ट्रंप जैसे हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में ही एपस्टीन से सभी रिश्ते खत्म कर लिए थे।

कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रियाएं

डेमोक्रेट सांसदों ने मैक्सवेल की माफी की मांग को पूरी तरह self-interest बताया। सांसद मेलानी स्टैंसबरी ने कहा कि यह साफ है कि मैक्सवेल clemency पाने के लिए रणनीतिक चुप्पी साध रही हैं।
वहीं रिपब्लिकन सांसद एना पॉलिना लूना ने सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए लिखा “NO CLEMENCY. या तो सच बताओ या सजा भुगतो।”

कानूनी लड़ाई अभी बाकी

मैक्सवेल सुप्रीम कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ अपील कर चुकी हैं, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद दिसंबर में न्यूयॉर्क में एक नई अपील दायर की गई, जिसमें “substantial new evidence” का हवाला दिया गया है। इसी कानूनी प्रक्रिया के चलते मैक्सवेल ने कांग्रेस के सामने बयान देने से परहेज किया।

हाउस ओवरसाइट कमिटी के चेयरमैन जेम्स कॉमर ने कहा कि जांच अभी खत्म नहीं हुई है। आने वाले हफ्तों में बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन समेत पांच अन्य गवाहों को भी बुलाया जाएगा।

Karyna Shuliak: एपस्टीन की रहस्यमयी साथी

नई फाइलों में एक और नाम सामने आया है… कैरिना शुलियाक। बेलारूस की डेंटिस्ट शुलियाक करीब नौ साल तक एपस्टीन की गर्लफ्रेंड थीं। एपस्टीन का आखिरी फोन कॉल भी शुलियाक को ही था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एपस्टीन ने उनकी पढ़ाई और करियर में मदद की और उन्हें अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा भी दिया।

ईमेल और फोटोग्राफी से पता चलता है कि इस रिश्ते में जलन, कंट्रोल और इमोशनल तनाव लगातार बना रहा है।

Fifth Amendment क्या है?

अमेरिकी संविधान का Fifth Amendment किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार देता है कि वह खुद के खिलाफ सबूत देने से इनकार कर सकता है। गिस्लेन मैक्सवेल ने इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस के सभी सवालों से दूरी बना ली।

आगे क्या?

एक तरफ मैक्सवेल ट्रंप से माफी की उम्मीद लगाए बैठी हैं, तो दूसरी तरफ एपस्टीन से जुड़ी नई-नई परतें खुलती जा रही हैं। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह मामला सिर्फ एक अपराध तक सीमित रहेगा या अमेरिका की राजनीति में और बड़े भूचाल का कारण बनेगा।

और पढ़ें: India-Us Trade Deal: अमेरिका से डील के बीच भारत को पाले में रखने के लिए रूस ने खेला बड़ा दांव

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds