सनी देओल की किस गलती की वजह से बॉलीवुड के सुपरस्टार बनें अक्षय कुमार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Oct 2023, 12:00 AM | Updated: 27 Oct 2023, 12:00 AM

सुपरस्टार सनी देवोल जिनका जलवा उस समय भी कायम था जब फिल्म ग़दर फिल्म आई थी और आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका जलवा कायम है जिसका अंदाजा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ग़दर-2 से लगाया जा सकता है. जहाँ आज के समय में जहाँ सुपरस्टार सनी देवोल कामयाब हैं तो वहीं इस सुपरस्टार से एक बड़ी गलती हुई थी और उनकी इस गलती की वजह से अक्षय कुमार हिट हो गए.

Also Read- जब अजय देवगन ने अपने प्यार पर लगाए थे ये गंदे आरोप!. 

सनी देवोल ने की ये बड़ी गलती

ये किस्सा फिल्ममेकर सुनील दर्शन का है जिन्होंने बॉलिवुड में सिर्फ 14 फिल्में बनाईं और इन फिल्मों में कई दिग्गज एक्टर ने काम किया लेकिन उनकी एक फिल्म थी जिसे सनी देवोल ने ठुकरा दिया और इस फिल्म अक्षय कुमार को मिल गयी और वो स्टार बने गए.

एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने खुलासा किया कि फिल्म ‘जानवर’ की स्क्रिप्ट सनी देओल के लिए तैयार की थी और उनके साथ जूही चावला को कास्ट करने का प्लान किया था लेकिन जहाँ इस फिल्म की शूटिंग के लिए जूही की डेट्स की प्रॉब्लम हुई तो वहीं सनी देओल ने कहानी में बदलाव का बहाना दिया.

 इस तरह मिली अक्षय को मिली फिल्म 

सुनील दर्शन ने बताया कि जब वो फिल्म की कहानी सनी को सुनाई तो उनका अजीब तरीके का रिऐक्शन दिया. सनी ने सुनील से कहा कि आपको इस कहानी पर और काम करने की जरूरत है और इसी तरह कई बार वो इसी तरह के बहाने देने लगे लेकिन सुनील को अपनी फिल्म ‘जानवर’ की स्क्रिप्ट को लेकर भरोसा था कि अगर मैं इसे नॉन ऐक्टर के साथ भी बनाऊं तो भी इस कहानी में इतनी ताकत है कि ये फिल्म हिट हो जाएगी. जिसके बाद उन्होंने सनी छोड़ किसी को इस फिल्म में लेने का सोचा.

सुनील की इस फिल्म में एक बड़े एक्टर ने हां बोला और फिल्म साइन करने की बात चल रही थी कि इसी बीच अक्षय कुमार की सुनील से मुलाकात हुई और इस मुलाकात के बीच सुनील को अक्षय का बड़ा दाव खेल दिया क्योंकि उससे अक्षय की करीब 13-14 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी.इसी के साथ फिल्म की हीरोइन के लिए अक्षय कुमार ने करिश्मा कपूर चुना साथ ही इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी कि भी एंट्री हुई.

इस तरह अक्षय कुमार हुए हिट

इसके बाद जानवर फिल्म बनी रिलीज़ हुई और हिट साबित हो गयी साथ ही  मुंबई से ज्यादा बिहार, यूपी, राजस्थान, बंगाल, मध्य-प्रदेश के दशकों ने इस फिल्म को पसंद किया और फिल्म ने अच्छा बिजनस किया. इसी के साथ 13-14 फ्लॉप फिल्में देने वाले इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार हिट हो गए.

Also Read- बॉलीवुड अजय देवगन को वो हॉरर फिल्म जो 13 करोड़ में बनी और हिट हो गयी. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds