पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने अभी तक किए हैं ये 3 बड़े काम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Oct 2022, 12:00 AM

जेल से बाहर आकार राम रहीम ने किया म्यूजिक विडियो लॉन्च, खुद को गुरु घोषित और बदला बेटी हनीप्रीत का नाम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से  पैरोल पर जेल से बाहर आए है और पैरोल के दौरान  उन्होंने 3 बड़े काम किए हैं जिसकी वजह से वो इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. दरअसल, धर्मगुरु राम रहीम 2017 में बलात्कार के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं. लेकिन इस दौरान वो पैरोल पर जेल से बाहर आ-जा रहे हैं.

म्यूजिक विडियो किया लॉन्च

पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने अभी तक किए हैं ये 3 बड़े काम — Nedrick News

दिवाली के मौके पर पैरोल पर बाहरआए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक म्यूजिक विडियो लॉन्च किया है. इस वीडियो में गुरमीत राम रहीम सिंह के आध्यात्मिक गुरु बनने के शुरुआती दिनों को दिखाया गया है। साथ ही उसे दिवाली मनाते हुए भी दिखाया गया है। इस विडियो को अभी तक 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस वीडियो में म्यूजिक, लिरिक्स, कंपोजीशन और निर्देशन का श्रेय राम रहीम को दिया गया है.

खुद को हमेशा के लिए किया गुरु घोषित

पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने अभी तक किए हैं ये 3 बड़े काम — Nedrick News


इससे पहले जब गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गई थी। उस समय गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक वीडियो जारी किया और इस विडियो में कहा था कि वही गुरु है और वही रहेगा।

अपनी बेटी हनीप्रीत को दिया नया नाम
पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने अभी तक किए हैं ये 3 बड़े काम — Nedrick News

बुधवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपनी “दत्तक बेटी” हनीप्रीत इंसां के नए नाम की घोषणा की है। राम रहीम सिंह ने घोषणा करते हुए कहा है कि हनीप्रीत को अब भविष्य में “रूहानी दीदी” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका “उच्चारण आसान” है। हमारी बेटी को हनीप्रीत कहा जाता है। चूंकि हर कोई उसे ‘दीदी’ कहता है, इसलिए यह भ्रम पैदा करता है। भ्रम इसलिए पैदा करता है क्योंकि हर कोई ‘दीदी’ है। इसलिए हमने अब उसका नाम ‘रूहानी दीदी’ रखा है। आप ‘रूह दी’ भी कह सकते हैं क्योंकि यह उच्चारण आधुनिक भी है।”

रेप के दोषी राम रहीम 3 बार पैरोल पर बाहर


आपको बता दें, गुरमीत राम रहीम 14 अक्टूबर को हरियाणा सरकार द्वारा 40 दिन की पैरोल दिए जाने के बाद सुनारिया जेल, रोहतक से बाहर चले गए। इससे पहले, जून 2022 में, राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई थी, जिसके दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने डेरा सच्चा सौदा आश्रम, बरनावा में रुके थे। 21 मई, 2021 को, राम रहीम की अपनी अस्वस्थ मां से मिलने के लिए पैरोल आवेदन को मंजूरी दे दी गई, जिसके कारण उन्हें पुलिस सुरक्षा में 12 घंटे के लिए रिहा कर दिया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds