Trending

Johnny Depp और Amber Heard केस में कोर्ट रूम में हुआ घिनौना खुलासा, जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे Shock!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 May 2022, 12:00 AM | Updated: 17 May 2022, 12:00 AM

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड( Amber Heard)  का केस इन दिनों दुनियाभर में चर्चाओं में बना हुआ है। आए दिन इस केस में एक से बढ़कर एक हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं।  तलाक के बाद एक्ट्रेस Amber Heard ने अपने एक्स पति Johnny Depp पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जॉनी ने एम्बर के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा ठोक दिया था। इसके बाद से इस मामले की सुनवाई हो रही है।

जॉनी और एम्बर के केस से जुड़ा एक कोर्ट रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें जॉनी डेप के एक्सप्रेशन और एम्बर के रिएक्शन के खूब चर्चे हो रहे है। तो वहीं इसके साथ एम्बर हर्ड के आंसू भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोर्ट रूम में जॉनी डेप के बारे में कुछ ऐसे घिनौने घुलासे हुए जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है कि इतना बड़ा हॉलीवुड सुपरस्टार ऐसी नीच हरकत के बारे में सोच भी कैसे सकता है?

कोर्ट रूम में Amber Heard ने सुनाई अपनी आपबीती 

अपने एक्स हसबैंड की शोषण को जाहिर करते हुए एम्बर हर्ड ने बताया कि एक दिन उन्होंने डेप से बात करते हुए अचानक उनके टैटू के बारे में पूछ लिया। डेप के टैटू में ‘विनो फॉरएवर’ लिखा हुआ था। जिसे देखकर हर्ड को हंसी आ गई, जिसके बाद डेप ने उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। एम्बर ने कहा कि वो इस पल को कभी नहीं भूल पाएंगी। उस एक पल ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। उन्होंने बताया कि डेप के थप्पड़ मारने के बाद उन्हें लगा कि वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद सबकुछ बदल गया।  उन्होंने बताया कि जॉनी ने वो टेटू अपनी एक्स गर्लफ्रेंड विनोना राइडर के लिए बनवाया था। अपने ब्रेकअप के बाद उन्होंने विनोना को मिटाकर विनो करवा दिया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि डेप पहले ड्रग्स लेते थे और उसके बाद उनको बुरी तरह पीटते थे। डेप को मैं हर बार माफ कर देती थी। एम्बर हर्ड जब ये सब कोर्ट रूम में बोलती तो बार-बार भावुक हो जाती और रोने लगती।  

वहीं, अपनी शादी पर बात करते हुए आगे एम्बर हर्ड बोलती हैं कि वो इस शादी के रिश्ते को केवल इसलिए बचाना चाहती थीं क्योंकि जॉनी डेप के थप्पड़ मारने के बाद मांगी गई माफी पर भरोसा कर लेती थीं। साल 2013 में हुए हादसे को याद करके एम्बर हर्ड बताती है कि मई में मैं और जॉनी एक हफ्ते के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जॉनी उन पर बेहद गुस्सा हो गए थे, जिसके बाद डेप ने उनकी ड्रेस फाड़कर उनके प्राइवेट पार्ट में कोकीन की तलाश की थी। हालांकि इस आरोप पर डेप ने कोर्ट में पहले ही गवाही दी थी कि उन्होंने हर्ड पर कभी भी हाथ नहीं उठाया, बल्कि एम्बर ही उनको मारती थीं। 

Johnny Depp के भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज ने सभी को चौंकाया 

कोर्ट में जॉनी डेप के एक्टर पॉल बेटनी को भेजे गए एंबर हर्ड के बारे में आपत्तिजनक मेसेज पढ़े गए, जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जॉनी डेप ने 2013 में पॉल बेटनी को मैसेज में एम्बर हर्ड को जलाने और डूबोने की बात कही थी। एम्बर हर्ड के वकील बेंजामिन रॉटनबॉर्न के मुताबिक ये मैसेज जून 2013 में भेजे गए थे, वो भी एम्बर से शादी से पहले। जॉनी डेप ने मैसेज किया, ”चलो एक काम करते हैं, एम्बर को जला देते हैं।’ इसका जवाब देते हुए पॉल बेटनी ने लिखा, ”नहीं एम्बर को, नहीं जलाना चाहिए क्योंकि वो बहुत खूबसूरत दिखती हैं। हमें उसे पानी में डुबोकर देख सकते हैं। क्या सोचते हो। तुम्हारे पास स्वीमिंग पूल है। जब मुझे लगेगा वो मर गई, मैं उसकी बॉडी के साथ सेक्स करूंगा…’

पॉल बेटनी के मैसेज पर जॉनी डेप ने कहा, ”हां, चलो उसे जलाने से पहले डुबो देते हैं। जब मुझे लगेगा कि वो मर गई है तो मैं उसकी उसकी जली हुई बॉडी से सेक्स करूंगा।” कोर्ट में इन सब बातों को सुनने के बाद एम्बर हर्ड के वकील बेंजामिन ने जॉनी से पूछा, ”क्या आप उस महिला के बारे में, ऐसा कुछ लिख सकते हो , जो बाद में आपकी पत्नी बन गई। इसके जवाब में जॉनी ने कहा, ‘हां।’

सोशल मीडिया पर जॉनी डेप और एंबर हर्ड के फैन्स भिड़े

 जहां एक ओर जॉनी डेप और एंबर हर्ड अपनी लड़ाई कोर्ट रूम में लड़ रहे हैं। वहीं इन दोनों स्टार्स के फैन्स जॉनी और एंबर के कोर्ट रूम के वायरल हुए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं। जब एक बार ‘आई स्टैंड विद एंबर हर्ड’ (I Stand With Amber Heard) ट्रेंड करने लगा था तब जॉनी डेप के फैंस ने एम्बर का मजाक उड़ाया था। वो एंबर हर्ड पर मजाक उड़ा रहे हैं, उन पर तंज कस रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा था कि  ‘एंबर हर्ड अब तक की सबसे खराब एक्ट्रेस हैं। ये नकली परफॉर्मेंस देखकर तबीयत खराब हो रही है। कोर्ट रूम में इसके मगरमछ के आंसू हैं। हर जगह ये नकली दुख सुनाती फिर रही है। आपको बता दें , सोशल मीडिया पर जॉनी डेप के सपोर्टर कोर्ट में उनकी गवाही से आश्वस्त नहीं नजर आ रहे हैं। 

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का तलाक 

जॉनी डेप और एंबर हर्ड की मुलाकात फिल्म ‘द रम डायरी’ के सेट पर हुई थी। यहां से दोस्ती और प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने साल 2015 में फरवरी के महीने में शादी रचा ली। हालांकि ये रिश्ता बहुत लंबा नहीं चला और मई 2016 में ये कपल अलग हो गया। इसके बाद साल 2017 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया। जॉनी डेप ने अपनी एक्स-वाइफ एंबर हर्ड पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का मुकदमा (Defamation Case) दर्ज किया है। जॉनी का कहना है कि एम्बर ने ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में लिखे अपने एक लेख में उन पर घरेलू और यौन हिंसा के बेबुनियाद आरोप लगाए थे, जिससे उनकी छवि खराब हुई है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds