Delhi Assembly Elections BJP wins: बीजेपी ने बहुमत हासिल किया, केजरीवाल और सिसोदिया चुनाव हारे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Feb 2025, 12:00 AM | Updated: 08 Feb 2025, 12:00 AM

Delhi Assembly Elections BJP wins: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना समाप्त हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। यह 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेता हार चुके हैं, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपनी सीटें गंवा चुके हैं।

और पढ़ें: Delhi Election Results 2025 live updates: अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया हार गए अपनी सीट, AAP साफ!

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की हार- Delhi Assembly Elections BJP wins

दिल्ली की सबसे हॉट नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार हो गई है। यहां से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है।

Delhi Assembly Elections   AAP
Source- Nedrick News

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोटों से हारे

जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया 675 वोटों से हार गए हैं। यहां से बीजेपी के तरविंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। उधर, भारत नगर मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हराया

कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी जीत गई हैं। यहां से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कस्तूरबा नगर से बीजेपी के नीरज बसोया विजयी हुए हैं।

हार के बाद क्या बोले मनीष सिसोदिया?

जंगपुरा सीट से हारने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से चुनाव लड़ा। जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रह गए। मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो जनता की सेवा करेंगे। हमसे कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा।”

सियासी हलचल तेज, संजय सिंह और राहुल गांधी सक्रिय

चुनावी नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं, जबकि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के निवास पहुंचे हैं। इन मुलाकातों को चुनावी नतीजों के बाद की रणनीति बनाने के रूप में देखा जा रहा है।

AAP और कांग्रेस की स्थिति

AAP को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है, जहां कई बड़े नेता अपनी सीट बचाने में असफल रहे। कांग्रेस केवल एक सीट पर जीत हासिल कर पाई, जिससे उसकी स्थिति और भी कमजोर हो गई है।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

5 फरवरी को हुए मतदान में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 60.54% वोटिंग दर्ज की गई थी। मतगणना के लिए राजधानी के 19 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां तैनात की गई थीं, जिससे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित की जा सके।

Delhi Elections Result Delhi Assembly Election
source: google

बीजेपी की शानदार जीत, कई बड़े नेता विजयी

अब तक के परिणामों के अनुसार, बीजेपी के कई प्रत्याशी बड़ी बढ़त के साथ जीत चुके हैं।

मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी बीजेपी की शानदार जीत

बीजेपी ने इस बार मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी मजबूत प्रदर्शन किया है। मुस्तफाबाद से मोहन बिष्ट ने 42,069 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 69,308 वोट मिले, जबकि आप के आदिल अहमद खान को 27,239 वोट और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन को 6,676 वोट मिले।

बीजेपी के विजयी प्रत्याशी:

  1. रिठाला – कुलवंत राणा ने 18,148 वोटों से जीत दर्ज की।
  2. बवाना – रविंदर इंद्र जे सिंह ने 12,143 वोटों से जीत दर्ज की।
  3. शालीमारबाग – रेखा गुप्ता ने 14,146 वोटों से जीत दर्ज की।
  4. जनकपुरी – आशीष सूद ने 10,596 वोटों से जीत दर्ज की।
  5. नजफगढ़ – नीलम पहलवान ने 12,681 वोटों से जीत दर्ज की।
  6. पटपड़गंज – रविंद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) ने 11,989 वोटों से जीत दर्ज की।
  7. विश्वास नगर – ओम प्रकाश शर्मा ने 13,756 वोटों से जीत दर्ज की।
  8. घोंडा – अजय महावर ने 13,741 वोटों से जीत दर्ज की।
  9. मुस्तफाबाद – मोहन सिंह बिष्ट ने 36,685 वोटों से जीत दर्ज की।
  10. करावलनगर – कपिल मिश्रा ने 20,351 वोटों से जीत दर्ज की।

बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी

इस जीत के साथ, बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौट आई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब सबकी नजरें नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर टिकी हैं।

और पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे, उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और AAP पर साधा निशाना

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds