Darling Trailer Out: फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज, पति के अत्याचारों के खिलाफ लड़ने की है पूरी कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 25 Jul 2022, 12:00 AM

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डार्लिंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आज डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया के जरिये रिलीज किया। वहीं इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर आउट हो गया है। ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है। ट्रेलर में पति के अत्याचारों के खिलाफ आलिया लड़ाई लड़ती दिख रही है। ट्रेलर की शुरुआत विजय वर्मा के एक डायलॉग से होती है, जो फिल्म में आलिया के पति का किरदार निभा रहे है। विजय वर्मा कहते है कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते है लेकिन फिर भी वे उसे छोड़कर जा रहे है। इसके बाद उनको किडनैप कर लिया जाता है, इसी की कम्प्लेंट लिखवाने आलिया और उनकी मम्मी थाने जाते है। वहीं ट्रेलर में आगे देखा जाता है कि विजय वर्मा की किडनैपिंग उनकी पत्नी हमजा ने ही की होती है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग लग रही है। इससे पहले आलिया फिल्म का पोस्टर भी शेयर कर चुकी है।

फिल्म डार्लिंग में आलिया भट्ट के अलावा विजय वर्मा, शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू भी नजर आने वाले है। ट्रेलर को देखकर हर किसी का किरदार अपने आप में काफी दिलचस्प लग रहा है। इस फिल्म में मां-बेटी की बॉन्डिंग देखने को मिलने वाली है। करण जौहर ने आलिया भट्ट और शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘डार्लिंग’ पहले ही देख लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला रिव्यू देते हुए फिल्म की तारीफ भी कर दी है। फिल्ममेकर ने इस फिल्म को 5 स्टार दिया है।

Darling Trailer Out: फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज, पति के अत्याचारों के खिलाफ लड़ने की है पूरी कहानी — Nedrick News

बता दें कि ये फिल्म आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस Eternal Sunshine और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मिलकर तैयार की है। जसमीत के रीन इस फिल्म के जरिये डायरेक्शन के क्षेत्र में अपना पहला कदम आगे बढ़ाने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म की एक बात काफी अहम है क्योंकि इस फिल्म से आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा उन्होंने प्रोडक्शन का काम भी संभाल रही है। 5 अगस्त को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds