Cricketer Actress secret dating: बिग बॉस का घर एक ऐसा घर है जो भी वहां जाता है वो बाहर आते ही किसी न किसी कारण फेमस हो ही जाता है.. किसी का करियर बूम पर चला जाता है तो किसी की लव लाइफ.. वहीं किसी की डेटिंग होती है तो किसी का ब्रेकअप,.., अभी हाल ही में बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रही माहिरा शर्मा की लव लाइफ काफी सुर्खियों में है.. लेकिन इस बार वजह उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा नहीं बल्कि उनके करेंट मिस्ट्री बॉय मोहम्मद सिराज है..
फिर शुरू हुई क्रिकेट और बॉलीवुड की प्रेम कहानी
जी हां, कंफ्यूज मत होइये.. ये सिराज इंडियन क्रिकेट टीम के टॉप बॉलर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ही है.. दरअसल दोनो की पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनो भले ही अलग अलग दिख रहे है लेकिन जगह सेम ही है.. जिसके बाद से सुर्खियों का बाजार गर्म है कि शायद दोनो सिक्रेटली एकदूसरे को डेट कर रहे है.. क्या है इसकी सच्चाई जानेंगे इस लेख में- दरअसल दोनो की रेस्टोरेंट पिक्चर के वायरल होने के बाद अब फैंस इस बात पर चर्चा करने लगे है कि क्या फिर से एक एक्ट्रेस और क्रिकेटर की जोड़ी बनने वाली है..और फैंस को फिर से क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत का एक साथ तड़का देखने को मिलेगा।
माहिरा का नाम सिराज के साथ जुड़ने लगा
बता दें कि 2023 में कई सालो तक अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का डेट करने के बाद माहिरा और पारस अलग अलग हो गये..जिसके बाद अचानक मार्च 2025 में माहिरा का नाम सिराज के साथ जुड़ने लगा। जिसका कारण था सिराज का माहिरा शर्मा (Mahira sharma) की एक पिक्चर को अचानक लाइक करना… जिसके बाद पेपराजी अक्सर माहिरा से डेटिंग को लेकर सवाल करने लगे थे, लेकिन माहिरा ने उस वक्त इस अफवाह को गलत बता कर सबका मुंह बंद करा दिया था.. वहीं सिराज ने भी सफाई दी थी कि ये केवल एक अफवाह है, इसे बंद कर देना चाहिए।
डिनर डेट की तस्वीरों ने खोल दी पोल
लेकिन एक बार फिर से सर्खियों का बाजार तब गर्म हो गया जब सिराज और माहिरा मुम्बई (Mahira, Mumbai) के एक ही रेस्टोरेंट के बाहर लगभग एक ही समय पर नजर आये.. हालांकि दोनो एक साथ नहीं थे..जहां सिराज अपने फैंस से बात करते दिखे तो वहीं माहिला रेस्टोरेंट से निकल कर अपनी कार की तरफ जाती नजर आई थी। हालांकि उस वक्त दोनों ने एक दूसरे की तरफ देखा भी नहीं था, लेकिन फैंस की नजरे तो सब देखती है। दोनो एक ही टाइम पर एक साथ एक ही रेस्टोरेंट में पहुंचे थे.. क्या ये कोई इत्तेफाक था या फिर वाकई में कोई खिचड़ी पक रही है.. इसे लेकर फिर से सोशल मीडिया (Social Media) का बाजार भी गर्म हो चुका है।
दोनों ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
वेल तमाम रूमर के बीच अभी तक दोनो में से किसी ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, वहीं आईपीएल (IPL) शुरु होने के बाद से सिराज अब खेल में बिजी रहने वाले है.. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सिराज केवल मूड हल्का करने के लिए रेस्टोरेंट गए थे। क्यों की वो इसते लेविस रेस्टोरेंट में अकेले ही गए होंगे.. ये तो किसी को भी इतनी आसानी से हजम नहीं होने वाला है..वेल आपका क्या कहना है.. क्या वाकई में ये एक इत्तेफाक है या फिर कुछ तो गड़बड़ है।





























