70 साल से देश में क्या हुआ पूछने वालों की बोलती बंद, इस राज्य के सीएम ने गिना दिए काम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Aug 2021, 12:00 AM

आज देश के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जोर-शोर से इसे मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें याद किया है। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धा भी अर्पित की है। 

इसी कड़ी में कांग्रेस शासित राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है। साथ ही देश में पिछले 70 सालों में क्या हुआ यह सवाल उठाने वाले बीजेपी नेताओं को करारा जवाब दिया है।

गहलोत की जबरदस्त प्रतिक्रिया

शुक्रवार (20 अगस्त) को राजस्थान इनोवेशन विजन (राजीव-2021) के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा है। 

उन्होंने देश के विकास में कांग्रेस नेताओं के योगदान और बलिदान को भी याद किया। गहलोत ने कहा, हमारे देश के उन महान नेताओं ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भी त्याग किए, बलिदान किए, जेलों में बंद रहे तब जाकर आजादी मिली थी।

सीएम ने कहा, कहना बड़ा आसान है कि 70 साल में क्या किया? 70 साल में देश को एक रखा, अखंड रखा, लोकतंत्र को मजबूत रखा। पाकिस्तान की तरह यहां सैनिक शासन नहीं लगने दिया। इसलिए हमारे यहां सरकारें बनती हैं, बदलती हैं और वर्तमान सरकार बनी है तो भी इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रही हैं।

दरअसल, बीजेपी के बड़े नेताओं की ओर से आये दिन कांग्रेस के शासनकाल में हुए कामों को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में देश में विकास न होने का दावा किया जाता रहा है लेकिन सच्चाई उससे काफी परे है।

इतिहास में दर्ज है राजीव गांधी की सोच

अशोक गहलोत ने नई पीढ़ी से इतिहास को जानने और उससे सीखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, इतिहास वही बना पाते हैं जो इतिहास को समझते हैं, इतिहास से सबक लेते हैं और उससे सीखते हैं और देश की महान परंपराओं को अंगीकार करते हैं।

उन्होंने बीजेपी का नाम लिए वगैर कहा कि बात तो करते हैं देश की महान परंपराओं की लेकिन व्यवहार में उनसे आलोचना भी सहन नहीं होती। आलोचना को देशद्रोह मान लिया जाता है। जिस रूप में देश चल रहा है उसकी चिंता भी हमें होनी चाहिए।

सीएम ने प्रधानमंत्री के रुप में राजीव गांधी द्वारा उठाए गए बड़े कदमों और उनके फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, राजीव गांधी ने जो सोच रखी वह इतिहास में दर्ज है।

कांग्रेस द्वारा किए गए कामों की लिस्ट

बताते चले कि कांग्रेस पार्टी ने देश को अभी तक 6 प्रधानमंत्री दिए हैं। जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह कांग्रेस की ओर से पीएम बन चुके हैं। 

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने गुलजारी लाल नंदा को 2 दफा कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया था। नेहरु के शासन काल में इसरो, तारापुर अणुशक्ति, आईआईएम, आईआईटी, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, सरदार सरोवर, भाखड़ा नांगल बांध, एशियन गेम्स की मेजबानी जैसे कई बड़े काम किए गए।

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने बीएसएफ की स्थापना, डेयरी विकास, पाकिस्तान पर विजय के साथ ही जय जवान जय किसान के स्लोगन से देश की तस्वीर बदलने का काम किया था।

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने, मिसाइल टैंक से लैस करने, पाकिस्तान को विभाजित करने के साथ-साथ देशहित में कई बड़े फैसले लेने के लिए याद की जाती है। आज भी लोगों के द्वारा यह कहते हुए सुना जाता है कि भारत को आज तक इंदिरा गांधी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री नहीं मिला।

राजीव गांधी के शासनकाल को टेलीकॉम क्रांति, सुपर कंप्यूटर, रेलवे का कंप्यूटरीकरण, पंचायती राज का आधुनिक मॉडल के साथ-साथ युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए याद किया जाता है। पोलियो मुक्त भारत भी कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि मानी जाती हैय़

वहीं, डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल को चंद्रयान, मंगलयान, मुंबई में मोनो रेल, सूचना का अधिकार, खाद्यान का अधिकार, मनरेगा, आर्थिक उदारीकरण, अमेरिका से परमाणु करार के साथ-साथ देश की बेहतर इकॉनमी के लिए याद किया जाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds