'बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल किए बर्बाद'…बोले सीएम उद्धव ठाकरे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Jan 2022, 12:00 AM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री साथ ही शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर गठबंधन को लेकर जोरदार निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने ये कहा कि वे मानते हैं कि बीजेपी के साथ शिवसेना ने गठबंधन में 25 साल बर्बाद कर दिए। पार्टी के संस्थापक और पिता बाल ठाकरे की 96वीं जयंती के मौके पर शिवसैनिकों को ठाकरे ने संबोधित किया और कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व सत्ता के लिए है। 

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि बीजेपी को शिवसेना ने छोड़ा है, हिंदुत्व को नहीं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है बीजेपी का अवसरवादी हिंदुत्व सत्ता के लिए है। दरअसल,  शिवसेना बीजेपी से 2019 के महाराष्ट्र चुनावों के बाद अलग हो गई साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बनाने के लिए दो पार्टियों से गठबंधन किया एनसीपी और कांग्रेस से।

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पुणे आकर अमित शाह ने चुनौती दी थी कि अकेले लड़ो अगर हिम्मत है तो। हम अकेले लड़ने के लिए भी तैयार हैं पर शर्त ये है कि आप सरकार के तौर पर अपनी शक्ति का इस्तेमाल न करें। हम भी अपनी शक्ति का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चलो दो राजनीतिक दलों के तौर पर लड़ते हैं। तब हम देखेंगे कि ज्यादा शक्तिशाली कौन है। ईडी, इनकम टैक्स का इस्तेमाल करना इसके बाद लड़ना ठीक नहीं है। 

 बाला साहब की जयंती के अवसर पर वर्चुअल आयोजन हुए जिसमें शिवसेना नेता संजय राउत ने भी ठाकरे के साथ बीजेपी पर निशाना डाला है। संजय राउत का कहना था कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगर नहीं होते तो  राज्य सरकार को केंद्र सरकारपंगु बना देती। उनका शिवसैनिकों से कहना था कि हमें अपनी पार्टी प्रमुख, राज्य के सीएम और शिवसेना के साथ खड़े रहना होगा बड़ी मजबूती के साथ खड़ा होना होगा। लड़ाई आसान नहीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds