नहीं सुधरा ड्रैगन! फिर चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने कुछ यूं सिखाया सबक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Jan 2021, 12:00 AM

बीते साल अप्रैल-मई में भारत और चीन के बीच विवाद की शुरुआत हुई थीं। अब 2021 भी दस्तक दे चुका है, लेकिन अब तक दोनों देशों के बीच तनातनी का ये सिलसिला लगातार जारी है। भारत और चीन के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कई दौर की बैठकें भी हो चुकी। फिर भी अब तक इसका कोई भी समाधान नहीं निकल पाया।

बीते दिन यानि रविवार को ही पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच 9वें दौर की बातचीत हुई थी, जो करीबन 15 घंटों तक चली। लेकिन इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। इस बातचीत से पहले एक बार फिर LAC पर भारत और चीन के सैनिक भिड़ गए थे।

फिर भिड़े भारत और चीन के सैनिक

खबरों के मुताबिक सिक्कम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर से झड़प हुई। तीन दिन पहले सिक्कम के ना कूला में चीनी सैनिकों द्वारा बॉर्डर पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। इस दौरान चीन के सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, जिसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की इस चाल को कामयाब नहीं होने  दिया और चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।

हालात अब काबू में…

बताया ये भी जा रहा है कि इस झड़प में दोनों तरफ के कुछ जवान जख्मी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान भारतीय सेना के 4 और 20 चीन के जवान घायल हुए। अभी वहां पर हालात काबू में बताए जा रहे हैं। इस झड़प के दौरान हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया। हालांकि इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बातचीत का ठोंग रच रहा चीन

गौरतलब है कि एक तरफ चीन लगातार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश कर रहा, वहीं दूसरी तरफ बातचीत करने का दिखावा भी कर रहा है। रविवार को चीन के कहने पर ही कोर कमांडरों की बैठक हुई थीं, जो काफी लंबी चली। ये बैठक रविवार सुबह शुरू हुई थी और देर रात तक चली। इस बैठक में कोई नतीजा तो नहीं निकला, लेकिन भारत ने टकराव वाली जगह से चीनी सैनिकों को पीछे हटाने की बात कही।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। दोनों देशों के सैनिक इस वक्त भी आमने-सामने हैं। इससे पहले भी पिछले साल जून के महीने में भारत और चीन के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर हिंसक झड़प हुई थीं। इस खूनी झड़प में भारतीय सेना के 20 से ज्यादा जवान शहीद हुए, जबकि चीन ने अपने यहां का आंकड़ा अब तक छिपाकर रखा हुआ है। इसके बाद भी कई बार भारत और चीन के सैनिक कई बार भिड़ चुके हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds