Trending

विवादों में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री की बहू ने लगाए दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप और…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन दहेज मामले को लेकर विवादों में घिर गए। मंत्री की बहू ने उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की बहू दिशा टंडन के आरोपों के मुताबिक उनको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें घर से भी निकाल दिया गया है। दिशा टंडन ने आशुतोष टंडन के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। 

दिशा टंडन का वीडियो सामने आया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि मैं दिशा टंडन पौत्रवधू लालजी टंडन। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। इसकी शिकायत मैंने कई जगहों पर कराने की कोशिश की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आगे दिशा टंडन ने सीएम योगी और पीएम मोदी से मांग की कि मुझे न्याय मिले और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। 

गौरतलब है कि लालजी टंडन बीजेपी के दिग्गज नेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। वो बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनकी पौत्रवधू ने अब इस पर तरह के आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया। इस मामले में दिशा ने गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, महिला आयोग, मुख्यमंत्री, गृहसचिव और डीजीपी को पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने आशुतोष टंडन पर कार्रवाई करने की मांग की। 

दिशा टंडन ने ये आरोप भी लगाए है कि वो इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से कर चुकी है, लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। साथ ही वो महिला थाना, लखनऊ और चौक कोतवाली भी गईं, लेकिन कही भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मैं अपने मायके में रह रही थी। मेरी शादी की पहली वर्षगांठ पर इन्होंने पारिवारिक न्यायालय से विवाह को शून्य कराने की नोटिस जारी करवाई। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि मुझे बहू का सम्मान मिले, लेकिन कैबिनेट मंत्री अपने पद की धमकी देते हैं। 

दिशा टंडन के मुताबिक जब वो 16 दिसंबर 2021 को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मां के साथ अपने पति से मिलने गई, तो वहां उन्हें सुबोध टंडन, अमित टंडन, मधु टंडन, वंदना टंडन, नमिता टंडन और वंश टंडन ने बालकनी से भद्दी-भद्दी गालियां दीं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने ये कहा कि जब तक वो 50 लाख रुपये, फॉर्च्यूनर गाड़ी आयुष को नहीं दोगी, यहां नहीं रह पाओगी। दिशा के कहा कि वहां CCTV कैमरा भी लगा है, लेकिन जिस जगह इन्होंने गाली गलौज की, वो कैमरे में ना आया हो। उन्होंने कहा कि आशुतोष टंडन से मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। ये मुझे मेरे पति से नहीं मिलने देते। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds