Bundelkhand Expressway : प्रधानमंत्री मोदी ने 'Bundelkhand Expressway' का किया लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Jul 2022, 12:00 AM

आज प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने चित्रकूट और इटावा को जोड़ने वाले उत्तर प्रदेश के छठे बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे वाली परियोजना की नींव 2020 में रखी थी। बता दें , बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) के लोकार्पण  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहें। 

4 लेन वाला बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 किलोमीटर का फोरलेन एक्सप्रेसवे होगा। ये महोबा के उत्तर, हमीरपुर के दक्षिण से होता हुआ, जालौन, औरैया और इटावा होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिलता है। अब आप सोच रहें होंगे कि इससे विकास कैसे होगा। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल एरिया डेवेलोप होंगे। इसका भी प्रस्ताव बनाया जा चुका है। इस साल 500 करोड़ रूपये केवल इंडस्ट्रियल डेवेलोपमेंट के लिए रखा गया है। इसके अलावा जालौन और बांदा में इंडस्ट्रियल हब बनेगा। जिसके लिए रूपरेखा पहले ही तैयार हो चुकी है।

मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज 

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि ये एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा। उन्होंने कहा कि पूरे यूपी की पहचान बदल रही है। पीएम ने कहा कि विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है। उसके मूल में दो पहलू हैं। एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं ही नहीं गढ़ रहे बल्कि देश का भविष्य के लिए तैयार कर रहें हैं। 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है। रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है।

यूपी का होगा विकास

(Narendra Modi) ने दो डिफेन्स कोरिडोर की घोषणा की थी। एक यूपी और एक तमिलनाडू में। यूपी के डिफेन्स कोरिडोर को 6 नोड्स में घोषणा में शामिल किया गया था। उसमे चित्रकूट, झांसी,लखनऊ, कानपूर, आगरा, अलीगढ़ है। इसमें झांसी के नोड्स को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ा जायेगा। जिससे झांसी के लोगों को भी इस एक्सप्रेसवे से लाभ मिलेगा। इसमें जो मटेरियल यूज किया गया है वो अपडेटेड वैराइटी का विटमिन यूज किया गया है, जिसकी स्टेयिंग कैपसिटी ज्यादा होती है। इस विटमिन में प्लास्टिक वेस्ट का भी इस्तेमाल किया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds