'सेक्स सब करते हैं, बस मैं ऑन कैमरा करती हूं', कहने वाली ब्राजील की पोर्न स्टार Bianca Naldy चुनाव लड़ेंगी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Jun 2022, 12:00 AM

चुनाव लड़ने के ऐलान की घोषणा करके ब्राजील (Brazil) की चर्चित पोर्न स्टार (Porn Star) बियांका नाल्दी (Bianca Naldy) सुर्ख़ियों में आ गई हैं। ब्राजील में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में ब्राजील की ‘क्रिश्चन लेबर पार्टी’ की तरफ से बियांका नाल्दी मैदान में उतरेगी। पोर्न फिल्मों में काम करने वाली स्टार बियांका नाल्दी ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा है कि यह मेरे जीवन की एक नई शुरुआत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ईसाई मतदाताओं को उनके पुराने काम से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। बता दें , ब्राज़ील में 2022 के अंतिम में चुनाव होने वाले हैं।  

Sex सब करते हैं, मैं कैमरे के सामने करती हूं

पोर्न स्टार होने क वजह से आलोचना पर बियांका नाल्दी (Bianca Naldy) ने कहा कि सेक्स एक पवित्र काम है और यह ईश्वर ने दिया है। बियांका ने यह भी कहा,’ईश्वर ही हैं जिन्होंने सेक्स को बनाया है। सेक्स हर कोई करता है, बस अंतर इतना है कि मैं कैमरे के सामने करती हूं।’ उन्होंने कहा कि मेरे काम कि आलोचना करने वाले लोग पाखंड करते हैं। मैं वही करती हूं जो कि प्रकृति और ईश्वर का दिया हुआ है। बियांका पहले इंजील ईसाई हुआ करती थीं। बियांका का धर्म को लेकर कहती है कि ‘वह किसी विशेष धार्मिक सिद्धांत का पालन नहीं करती हैं, उनके लिए सभी धर्म समान हैं।’

बियांका ने इंटरव्यू में बताई दिल की बात 

बियांका ने हाल में ही एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी जिंदगी और राजनीति में आने के सपने के बारे बात करते हुए बताया था कि वो पॉर्न स्टार बनने से पहले वह बतौर नर्स टेक्नीशियन काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजनीति में आना उनका सपना है। बियांका ने महंगाई पर बात करते हुए कहा- आज देश में महंगाई ज्यादा है कि 100 ब्राजीलियन रियाल में कुछ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि चुनाव में वह परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों की भलाई के मुद्दे पर वोट मांगेंगी।

रियो डि जेनेरियो से लड़ना चाहती हैं चुनाव

पांच साल पहले पोर्न इंडस्ट्री में आई पोर्न स्टार बियांका रियो डि जेनेरियो से क्रिश्चन लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं। वो अपने चुनाव लड़ने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहीं हैं। बियांका एक इंजील ईसाई हुआ करती थीं, लेकिन अब ये किसी विशेष धार्मिक सिद्धांत का पालन नहीं करती हैं। क्रिश्चन लेबर पार्टी ब्राजील की दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाती है। इसकी विचारधारा ईसाई लोकतंत्र, रूढ़ीवादी उदारवाद और श्रमवाद है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds