कोरोना महामारी से जंग में मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड के ये सितारे..जानिए किसने कैसे की अब तक मदद?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 May 2021, 12:00 AM | Updated: 05 May 2021, 12:00 AM

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की मार दूसरी बार देश पर पड़ी है। कोरोना का नया वेरिएंट की वजह से देश में भयंकर तबाही मची हुई है। कई लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ रहे हैं, तो कहीं लोगों की मौत स्वास्थ्य सुविधाओं नहीं मिलने की वजह से हो रही है। 

अलग-अलग तरीके से मदद कर रहे सितारे

देश में मचे इस हाहाकार के बीच लोगों की एकजुटता भी देखने को मिल रही। इस हालातों में एक दूसरी की मदद करने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। मदद के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं। देश पर जब महामारी का संकट छाया हुआ है, तो कई सेलेब्स है जो आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सा सितारा कैसे इस हालातों में मदद कर रहा है…

सोनू सूद लगातार मदद में जुटे

इस मामले में सबसे ऊपर नाम आता है सोनू सूद का। जब पिछले साल प्रवासी मजदूर पैदल अपने घरों को लौट रहे थे, तब सोनू उनकी मदद करने के लिए आगे आए। उन्होंने तक लोगों की मदद करने का सिलसिला शुरू किया था, जो आजतक नहीं थमा। अब कोरोना की सेकेंड वेव के दौरान सोनू बेड, ऑक्सीजन समेत दूसरी चीजें उपलब्ध कराने में लोगों की हेल्प कर रहे हैं।

सलमान बंटवा रहे खाना

‘दबंग’ सलमान खान भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन लोगों की मदद कर रही है। वो फ्रंटलाइन वर्कर्स और पुलिस को खाने के पैकेट भी बांटते हैं, जिसका वीडियो भी हाल ही में सामने आया था। 

प्रियंका यूं कर रही मदद

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अभी देश से कोसों दूर बैठी हो, लेकिन वो भारत के हालातों को लेकर काफी चिंतित है। प्रियंका ने कई बार ट्वीट कर अपनी चिंता जाहिर भी की है। वो सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। कोरोना के खिलाफ जंग के लिए प्रियंका फंड भी इकट्ठा कर रही हैं। साथ में आम जनता से भी मुश्किल हालातों में एक दूसरे की सहायता करने का अनुरोध कर रही है। इस काम में प्रियंका के पति निक जोनस भी दे रहे हैं। 

अक्षय ने किया ये काम

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना काल में लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। देश में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से ऑक्सीजन का संकट भी गहरा गया है। ऐसे में अक्षय और ट्विंकल ने दैविक फाउंडेशन के जरिए कई ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स डोनेट किए। 

अजय देवगन ने इसलिए दिए एक करोड़

एक्टर अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड का इमरजेंसी ICU तैयार कराया। बताया जा रहा है कि BMC ने शिवाजी पार्क के भारत एंड स्काउट्द गाइड्स हॉल को 20 बेड वाले कोविड सेंटर में बदल दिया। इसमें ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर समेत दूसरी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके लिए अजय की तरफ से एक करोड़ रुपये की राशि दी गई है। 

तापसी-आलिया सोशल मीडिया का ले रही सहारा

सोशल मीडिया की मदद से एक्ट्रेस तापसी लगातार लोगों की मदद करने की कोशिश में हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और इसके जरिए लोगों को मदद पहुंचाने की कोशिशों में जुटी हैं। सोशल मीडिया पर जो भी तापसी को टैग कर उनसे मदद मांगता है, उनकी हेल्प करने की कोशिश वो करती है।

संकट के इस दौर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी लोगों की मदद करने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा लिया। आलिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार कोरोना से संबंधित वेरिफाइड सूचनाओं को शेयर कर रही हैं, जिससे लोगों की परेशानी कम हो सके। आलिया सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है और जानकारियां साझा कर ही लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। 

ये सितारे भी पीछे नहीं…

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड को ऑक्सीजन के कंटनेर्स डोनेट किए। सुष्मिता सेन ने भी यही किया। दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें दिल्ली के अस्पताल के डॉक्टर ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहते हुए रो रहे थे। सुष्मिता ये देखकर भावुक हुई और इसके बाद उन्होंने रात में ही ऑक्सीजन सिलेंडरों का इंतजाम किया और तुरंत दिल्ली भिजवाए। 

 इसके अलावा ऋतिक रोशन की तरफ भी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कोविड फंड में 15 हजार डॉलर करीब 11 लाख रुपये डोनेट किए। एक लेखक जय शेट्टी ने बताया कि ऋतिक रोशन के साथ ही हॉलीवुड स्टार्स शॉन मेंडेस, विल स्मिथ, जेमी कर्न लिमा, ब्रेंडन बुर्चर्ड जैसे सितारों ने मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग में 3.68 मिलियन डॉलर यानी करीब 27 करोड़ रुपये की योगदान दिया। 

वहीं लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड को 7 लाख रुपये डोनेट किए। सुनील शेट्टी ने भी ऑक्सीजन कंटेनेटर्स मुहैया कराने का काम किया। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खाने के पैकेट बंटवाएं। वहीं बात अगर जॉन अब्राहम की करें तो उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक NGO को सौंप दिया है। जिससे उनके फॉलोवर्स का इस्तेमाल लोगों के लिए किया जा सके। इसके बाद से ही सोशल मीडिया के उनके अकाउंट से लगातार कोविड से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds