Bollywood Actresses No Kids: फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जो चमका तो उसके सितारे सातवे आसमान पर, और जो डूबा तो अंधेरे में डूब जाता है, ये आपको लाखों करोड़ो फैंस देती है तो आपकी नीजि जिंदगी में खालीपन भी ला सकती है.. कई ऐसे सितारे है जिन्होंने शादी को परिवार के कारण चुना तो कुछ ने शादी के बाद भी अकेले जिंदगी जीना चुना, लेकिन इसी फिल्म इंडस्ट्री कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी है, जिन्हें कभी मां बनने की सुख ही नहीं मिला.. कुछ ने कभी कोशिश नहीं की तो कुछ के पास मां बनने का वक्त ही नहीं है, वहीं कोई तो ऐसी है जिन्हें बच्चो का शोर ही पसंद नहीं है..हैरानी होगी आपको भी ये जानकर कि जो हिरोइन फिल्मों में आईडियल मां बनती है, वो असल जिंदगी में मां या तो बन ही नहीं पाई या फिर बनना ही नहीं चाहती है। लेकिन क्या आप जानते है वो एक्ट्रेस कौन सी है? अगर नहीं तो चलिए आपको इस लेख में उन एक्ट्रेसस के बारे में बताते हैं।
अरूणा ईरानी – Aruna Irani
अरूणा इरानी फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस है जिन्हों ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी करियर की शुरुआत 1961 में ही फिल्म गंगा जमुना से की थी, उसके बाद उन्हें कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस रोल भी मिला था, लेकिन बाद में चरित्र रोल करने लगी थी। मगर उनकी परर्फोंमेंस हमेशा बेहतर होती थी, अरूणा ईरानी ने साल 1990 में फिल्म निर्देशक कूकू कोहली से शादी की थी, लेकिन अरूणा की शादी को इतने साल होने के बाद भी दोनो की संतान नहीं हुई.. इसका कारण खुद अरूणा इरानी ने बताया था। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे तो पसंद है लेकिन उनका शोर नही। कूकू कोहली की अरूणा से दूसरी शादी थी, उन्हें अपनी पहली शादी से दो बच्चे है। इसलिए अरूणा ने खुद फैसला किया कि वो बच्चे को जन्म नहीं देगी.. उनका मानना है कि बच्चे शोर करते है जिससे वो डिस्टर्ब हो सकती थी, इसीलिए कभी मां ही नहीं बनी.. अरूणा ने रील लाइफ में कई बार मां का रोल किया है लेकिन 79 साल की हो चुकी अरूणा ईरानी असल जिंदगी में वो बच्चों से दूर ही रही है।
विद्या बालन के पास नहीं बच्चे पालने का समय
2, इसके बाद बात करेंगे डर्टी गर्ल विद्या बालन (Vidya Balan) की। विद्या बालन ने 14 दिसंबर 2012 को यूटीवी मोशन पिक्टर के सीईओ से सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) से सिंपल तरीके से शादी की थी, और दोनो की शादी को 14 साल हो चुके है। 47 साल की हो चुकी विद्या मां नहीं बनी। विद्या ने बच्चे न पैदा करने का कारण बड़ा ही अटपटा सा कहा.. उन्होने कहा कि उनके पास बच्चों को पैदा करने और उसे पालने का वक्त ही नहीं है।
उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है और वो काम को ही अपने बच्चे की तरह प्यार करती है। हालांकि ऑन स्क्रीन विद्या ने कई फिल्मों में मां का रोल प्ले किया है, जो वाकई में उनकी अदाकारी का लोहा मनवा चुका है। वहीं सिद्धार्थ रॉय कपूर की विद्या से तीसरी शादी है, हालांकि सिद्धार्थ और विद्या दोनो के बच्चे नहीं है, और दोनो एक दूसरे के साथ काफी खुश है।
शबाना आजमी कभी नहीं बन पाई मां
3, शबाना आजमी- अब करते है एक खूबसूरत और सिरियस रोल्स के लिए मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी की, शबाना आजमी ने करीब 7 सालो तचक शेखर कपूर को डेट किया था लेकिन अचानक उन्होंने 1984 को पहले से शादीशुदा जावेद अख्तर साहब से शादी कर ली थी, एक तरफ शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी से उनकी मां खुश नहीं थी तो वहीं उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया। जावेद अख्तर पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे, लेकिन शबाना आजमी कभी मां ही नहीं बन पाई।
ऐसा नहीं था कि वो कभी मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन हेल्थ के कारण वो कभी मां बनने में सफल नहीं हुई..हालांकि वो इस बात से काफी तनाव में रहती थी, लेकिन उनकी मां ने उन्हें समझाया..कि मां वो नहीं है जिन्होंने बच्चो को जन्म दिया, बल्कि मां वो है जो मां का फर्ज पूरा करती है। और तब से शबाना ने जावेद अख्तर के बच्चो को ही अपना माना। जावेद अक्तर औऱ जोया अख्तर के साथ शबाना आजमी के रिश्ता काफी मधुर है, और दोनो बच्चे उन्हें काफी प्यार और सम्मान देते है। वो बच्चे को जन्म दिये बिना ही मां गई।
सायरा बानों कभी नहीं कर पाई कंसीव
4, अब बात करेंगे 60 और 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस सायरा बानों की.. सायरा बानो ने मात्र 22 साल की उम्र में खुद से दोगुने 44 साल के दीलिप कुमार साहब से 1966 में शादी कर ली थी। भले ही ये एक अरेंज मैरेज थी जो उनके माता पिता ने तय की थी, लेकिन सायरा ने अपना ये रिश्ता पूरी शिद्दत से निभाया। सायरा बानों इस वक्त 81 साल हो चुकी है, और 2021 में दीलिप कुमार साहब का निधन हो चुका है, वो अकेली है। हालांकि ऐसा नहीं था कि वो मां नहीं बनना चाहती थी।
दीलिप कुमार की ऑटोबायोग्राफी Dilip Kumar: The Substance and the Shadow, में बताया गया है कि एक बार 1972 में उन्होंने कंसीव भी किया था, लेकिन किसी कारण उनकी मिसकैरेज हो गया.. जिसके बाद वो कभी कंसीव नहीं कर पाई। जिसे कपल ने ऊपरवाले की मर्जी मान लिया.. सायरा बानो और दिलिप कुमार ने हमेशा शाहरूख खान को अपने बेटे की तरह माना, औऱ शाहरूख ने भी एक बेटे होने का फर्ज हमेशा निभाया है।
रेखा बनना चाहती थी मां बनना
5, अब बात करते है रेखा कि… सदाबहार एक्ट्रेस रेखा एक ऐसी हिरोईन है जिनकी लाइफ एक खुली किताब की तरह है। रेखा का रिश्ता तो कई एक्टर के साथ जुड़ा लेकिन साथ नहीं मिला.. 1990 में जब शादी की तो वो भी 6 महीने चली.. पति मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली..रेखा फिर से अकेली हो गई.. और तब से वो अकेली ही है। रेखा हमेशा से मां बनना चाहती थी, लेकिन वो कभी किसी बच्चे को एडोप्ट नहीं कर पाई क्योंकि उसके लिए वो सिंगर मदर बन कर नहीं रहना चाहती थी।
वो खुद एक सिंगल मदर की बेटी है, और बिना पिता के बच्चे की कंडीशन कैसी होती है वो उस तकलीफ को अच्छी तरह से समझती है, इसलिए उन्होंने कभी बच्चा भी गोद नहीं लिया। रेखा कहती है कि अगर उनका बच्चा होता तो वो ऋतिक रोशन की तरह होता। रेखा 71 साल की हो चुकी है और वो सिंगल ही है। मां बनने की चाहत उनकी अधूरी ही रही है। ये वो एक्ट्रेस है जिन्होने मां न बनने की कमी को कभी अपनी सक्सेस के आड़े नहीं आने दिया.. और शायद इसलिए ये इतनी फेमस है।



























