मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड को मोस्ट ब्यूटीफूल एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ का करियर बुलंदियों पर हैं। कैट के चाहने वाले लाखों-करोड़ों में है। कैटरीना की एक्टिंग से ज्यादा चर्चाएं उनकी खूबसूरती को लेकर होती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की लाइफ से जुड़ी कुछ बेहद ही इंटरेस्टिंग बातों के बारे में बताएंगें।
ऐसी है कैट की फैमिली
कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को Hong Kong में हुआ। बात उनकी फैमिली की करें। कैटरीना के पिता का नाम मोहम्मद कैफ हैं और उनकी मां Suzanne Turquotte हैं। कैट के एक भाई और 6 बहनें हैं। उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई लंदन से की। बचपन से ही उन्हें एक्ट्रेस बनने का काफी शौक था, इसलिए कैट ने बीच में ही कॉलेज की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया था।
कुछ ऐसा रहा करियर
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कैट ने काफी सारे Advertisement में काम किया। उन्होंने बूम फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, जो साल 2003 में आई थी। फिर कैटरीना सलमान खान के साथ ‘मैने प्यार क्यूं किया’ में नजर आई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। फिर 2006 में कैट ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म हमको दिवाना कर गए में काम किया। ये फिल्म फ्लॉप हुई, लेकिन इसके बाद भी कैट एक के बाद एक फिल्में करती गई। जिसमें नमस्ते लंडन, अपने, पार्टनर, वेलकम और युवराज जैसे नाम शामिल रहे। 2008 तक कैटरीना ने जितनी भी फिल्मों में काम किया, उसमें वो सिर्फ एक्टिंग की। इन फिल्मों में आवाज उनकी नहीं होती थीं, क्योंकि कैट को हिंदी बोलनी नहीं आती थी।
2008 के बाद कैटरीना कैफ ने अजब प्रेम की गजब कहानी, दे दना दन, जिंदगी मिलेगी ना दोबारा, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी कई हिट फिल्में दी। हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी भी रिलीज हुई है, जिसमें कैटरीना मेन लीड में हैं। इसके अलावा वो टाइगर 3 के लिए सलमान के साथ काम कर रही हैं।
विक्की कौशल संग रिलेशन में कैटरीना
लव लाइफ की बात करें तो इन दिनों कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। और अब दोनों की शादी की खबरें काफी जोरों पर है। विक्की कौशल से पहले कैटरीना का नाम सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।
कैट का मुंबई के अंधेरी मे खुद का एक अपार्टमेंट है, जहां वो अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। कैट के पास छोटा सा कार कलेक्शन भी है, जिसमें इनके पास Range Rover, Audi Q7 और Audi Q3 है। कैट को खाने मे चीज केक, खीर, दाल और ग्रील्ड सब्जियां बेहद पसंद है।
बात करे कैट की नेट वर्थ की तो कैटरीना कैफ बॉलीवुड की हाइस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है। कैटरीना एक मूवी में काम करने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं नेट वर्थ 135 करोड़ रुपये बताई जाती है।



























