बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड! 29 साल की महिला की हत्या, फ्रिज में मिले शव के टुकड़े

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 23 Sep 2024, 12:00 AM

कर्नाटक के बेंगलुरु से दिल्ली की श्राद्ध जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। व्यालिकावल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुनेश्वरनगर में यह चौंकाने वाली हत्या की घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, नेपाली महिला महालक्ष्मी महिला इलाके में स्थित घर की पहली मंजिल पर रहती थी, जहां उसकी हत्या की गई। जांच में महिला के शादीशुदा होने की बात भी सामने आई है। महिला निजी परिस्थितियों के कारण, पिछले पांच महीनों से अपने पति से अलग किराए के घर में रह रही थी।

और पढ़ें: श्रद्धा को चल गया था पता, आफताब करने वाला है उसके ‘टुकड़े-टुकड़े’

पति से अलग रहती थी महालक्ष्मी

पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा थी, लेकिन निजी कारणों से वह अपने पति हुकुम सिंह राणा और अपने बच्चे से मुनेश्वरनगर में अलग रह रही थी। बच्चे नेलमंगला में रहते थे। घटना का पता तब चला जब महिला की मां और परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे और उन्होंने देखा कि महिला ने अपना फोन बंद कर रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम फिलहाल इलाके का दौरा कर जांच कर रही है।

पुलिस ने दी जानकारी 

इस हत्याकांड के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार ने घटनास्थल पर पत्रकारों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना पास के एक घर की पहली मंजिल पर हुई। उनका मानना ​​है कि हत्या को चार या पांच दिन हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार महिला बेंगलुरु में रहती थी और दूसरे राज्य से आई थी। अधिकारियों के अनुसार, घटना की पूरी जांच होने तक पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

Mahalakshmi murder case
Source: Google

बदबू रोकने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला की हत्या कुछ दिन पहले की गई थी। आरोपी हत्यारे ने शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था। बदबू को रोकने के लिए कटे हुए शरीर के टुकड़ों पर केमिकल छिड़का गया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने महिला की हत्या की, घर को बंद किया और भाग गया। हत्या की शिकार महिला का फोन 2 सितंबर को बंद था। पुलिस जांच से पता चलता है कि हत्या उसी दिन की गई होगी।

महालक्ष्मी की दोस्त ने क्या कहा?

स्थानीय निवासी मैरी ने बताया कि हाल ही में उसकी दोस्ती महालक्ष्मी से हुई थी। वह घर में अकेली रहती थी और ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। मैरी के मुताबिक महिला का बड़ा भाई कुछ दिन यहां रुका था। उसके जाने के बाद वह घर में अकेली रह रही थी। उसने बताया कि उसे हाल ही में पता चला कि महालक्ष्मी शादीशुदा है।

Mahalakshmi murder case
Source: Google

मैरी ने आगे बताया, ‘महालक्ष्मी ने यहां पांच महीने गुजारे। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकलती थी और रात करीब दस बजे वापस आती थी। आज उसकी मां और बड़ी बहन आई थीं। घर के अंदर जाते ही परिवार को एक बुरी गंध महसूस हुई। जैसे ही मां और बड़ी बहन घर के अंदर आईं, तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। मां और बहन ने फ्रिज खोला तो चीख पड़ीं। जब पूछा गया कि क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया है।’

वहीं मृत महिला की मां के मुताबिक, आखिरी बार उनकी बेटी से फोन पर बात 2 सितंबर को हुई थी, जब महालक्ष्मी ने उनसे कहा था कि वह जल्द ही अपने पति से मिलने जाएंगी। उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

महालक्ष्मी के पूर्व पति हेमंत ने जताया अशरफ पर शक

महालक्ष्मी के पूर्व पति हेमंत दास को संदेह है कि नेलमंगला में एक सैलून में काम करने वाला अशरफ इस हत्या के लिए जिम्मेदार है। हेमंत ने दावा किया कि अशरफ और महालक्ष्मी के बीच अवैध संबंध थे और उसने अशरफ को ब्लैकमेल किया था। हेमंत का आरोप है कि अशरफ ने उत्पीड़न के तौर पर महालक्ष्मी को बार-बार ब्लैकमेल किया। हेमंत ने बताया कि अशरफ उत्तराखंड में रहता है।

हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू पर काम कर रही है।

और पढ़ें: सुल्तानपुर डकैती केस में मंगेश यादव के बाद STF ने अब किया अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर, यहां पढ़ें गुनहगारों का पूरा ‘हिसाब’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds