Trending

'जो जिन्ना से करें प्यार, वो…' अखिलेश के 'पाकिस्तान असली दुश्मन नहीं' वाले बयान पर BJP ने बोला करारा हमला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश में चुनावों जितना पास आ रहे हैं, उतनी ही पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो रही है। अब यूपी की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ताजा बयान को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में अखिलेश ने कहा कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है। इसको लेकर ही अब बीजेपी ने उन पर करारा हमला बोला। 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश को घेरते हुए कहा कि इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी नहीं लाई, बल्कि अखिलेश यादव लेकर आई हैं। अखिलेश पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं। वो दुश्मन मानेंगे भी कैसे? जो करें जिन्ना से प्यार वो कैसे करे पाकिस्तान से इनकार। संबित पात्रा ने अखिलेश के बयान को दुखद, चिंताजनक और शर्मनाक बताया। साथ ही ये भी कहा कि अखिलेश यादव अपने बयान पर पश्चाताप करें। 

यही नहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सपा के उम्मीदवारों को लेकर भी अखिलेश पर हमला बोला। संबित ने कहा कि अखिलेश उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी लिस्ट में जो उम्मीदवार उनमें से अधिकतर गुंडे और मवाली भरे हुए हैं। उनको मालूम है कि अगर वो सूची जारी करेंगे तो जनता के सामने  पोल खुल जाएगी। संबित पात्रा ने आगे ये भी कहा कि आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते।

पात्रा ने आगे कहा कि अभी अखिलेश यादव ओपिनियन पोल रोकने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं। अखिलेश को अभी ओपिनियन पोल बेकार लग रहा है। 10 मार्च के बाद उन्हें ईवीएम भी बेकार लगेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds