मंत्री बनते ही "कांग्रेस की तारीफ" क्यों करने लगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? जानिए क्या है ये पूरा माजरा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Jul 2021, 12:00 AM

मोदी सरकार 2.0 की कैबिनेट विस्तार के दौरान बड़ा फेरबदल हुआ। जहां एक ओर कई दिग्गजों की छुट्टी कैबिनेट से हुई, तो वहीं कई नए चेहरों को जगह भी दी गईं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘इनाम’ दिया गया। मोदी कैबिनेट में सिंधिया को जगह मिलीं। उनको नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।

अकाउंट से अपलोड हुई पुरानी वीडियो 

लेकिन मंत्री बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके फेसबुक अकाउंट से अचानक ही कुछ ऐसी पोस्ट की जाने लगी, जिसमें वो “कांग्रेस की तारीफ” और “बीजेपी की बुराई” करते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद ये सवाल उठने लगा कि आखिर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सिंधिया मंत्री बनते ही ऐसा क्यों करने लगे? 

हैक किया गया था फेसबुक अकाउंट

बता दें कि ये काम खुद सिंधिया ने नहीं किया था। बल्कि ये खुराफात किसी और की है। दरअसल, उनका फेसबकुछ अकाउंट बीती रात को हैक हो गया था। जी हां, देर रात को उनके फेसबुक अकाउंट को किसी शख्स ने हैक कर लिया। जिसके बाद उनकी कुछ ऐसी पुरानी पोस्ट शेयर की जाने लगी, जिसमें वो कांग्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया का अकाउंट देर रात करीब 12 बजकर 23 मिनट पर हैक हुआ। इस दौरान उनके पुराने भाषणों की वीडियो अपलोड की गईं, जिसमें सिंधिया पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे थे। इसमें वो मोदी सरकार की आलोचनाएं करते हुए उनकी कमियां गिना रहे थे। ये वीडियो तब के थे, जब सिंधिया कांग्रेस का हिस्सा थे। 

कुछ ही मिनटों में रिकवर किया अकाउंट 

वहीं जैसे ही ये खबर फैली, तुरंत ही साइबर टीम भी एक्टिव हो गई और कुछ ही मिनटों में अकाउंट रिकवर कर लिया गया। साथ ही जो वीडियो अपलोड हुए थे, उनको भी हटा दिया गया। सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने उनका अकाउंट हैक होने की पुष्टि की।  

हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया कि आखिर किसने और क्यों ये शरारत की। सिंधिया का अकाउंट किसने हैक किया एक्टपर्ट्स की टीम ये पता लगाने में जुटी है। 

गौरतलब है कि ज्योदितरादित्य सिंधिया कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। साल 2020 में उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के साथ बगावत कर दी थी। जिसके बाद वो और उनके समर्थक बीजेपी में शामिल हो गए। इसकी वजह से एमपी की कमलनाथ सरकार गिर गईं और राज्य में एक बार फिर से शिवराज सरकार की वापसी हुई। जिसके बाद अब उनको तवज्जो देते हुए मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds