वाजपेयी जी की जयंती पर BJP ने शुरू किया चंदा अभियान, पीएम मोदी ने भी दान में दिए इतने रुपये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 26 Dec 2021, 12:00 AM

लोगों से जुड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से चंदा अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत पार्टी घर घर जाकर लोगों से चंदा इकट्ठा करेगी। इस दौरान 5 रुपये से लेकर एक हजार तक का चंदा लिया जाएगा और आम लोगों के साथ सीधा जुड़ने की कोशिश होगी। अभियान को शुरुआत करने के लिए पार्टी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को चुना। शनिवार को वाजपेयी जी की जयंती थीं, जिस मौके पर ही पार्टी ने ये अभियान शुरू किया। ये अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी तक चलेगा।  

अभियान को शुरू करते हुए पीएम मोदी ने भी पार्टी के इस चंदा अभियान में योगदान दिया। इस दौरान पीएम ने एक हजार रुपये का योगदान दिया और जनता से भी अन्य लोगों से भी ऐसा करने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया- ‘मैंने पार्टी फंड के लिए 1000 रुपये का योगदान किया। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के हमारे आदर्श और कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति को आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत किया जाएगा। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद करें। भाजपा और भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।’

वहीं इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- ‘इस सूक्ष्म चंदा अभियान से हमारे कार्यकर्ता लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। नमो ऐप के डोनेशन मॉड्यूल से हम ये चंदा लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी अभियान को मजबूत करने के लिए अपना आशीर्वाद दें।’ 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds