ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती, माफी मांगने पर फैन्स ने ले लिए मजे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 09 Jan 2023, 12:00 AM

अमिताभ बच्चन से सोशल मीडिया पर हुई बड़ी गलती 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खुद द्वारा किए गये पोस्ट के लिए काफी मशहूर हैं. अमिताभ इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं वो जहां कही भी रहे या रात को देर से घर आये पर सोशल मीडिया (social media ) पर अपने फैन्स के लिए एक्टिव जरुर होते हैं और कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं. लेकिन इस सोशल मीडिया पर अमिताभ से एक बड़ी गलती हो गयी है जिसकी कारण अभिनेता को ट्रोल किया गया है और इसी वजह से वो इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. 

जानिए क्या है मामला 

दरअसल, बिग बी ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टी 4515 एक बड़ी गलती…  T 4514 के बाद मेरे सभी पिछले ट्विट गलत हो गए हैं. T 5424,5425,5426,4527, 5428, 5429, 5430 .. सभी गलत हैं .. उन्हें T4515, 4516, 4517, 4518, 4519, 4520, 452 होना चाहिए था. अपॉलिजी.’ वहीं जैसे ही उनके फैंस ने अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को देखा तभी से सोशल मीडिया पर फनी कमेंट्स की बरसात हो गई. 


फैंस ने लिए मजे 

अभिनेता के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर उनके मजे लेते हुए कहा कि, ‘स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद सर. मैं सही में परेशान था क्योंकि ऑर्डर गलत हो गया था और इसकी वजह से मेरी बैलेंस शीट का मिलान नहीं हो रहा था’, तो दूसरे ने लिखा,’अरे अच्छा हुआ आपने बता दिया सर, वर्ना मुझे तो सोच-सोचकर नींद भी नहीं आ रही थी. एक और लिखते हैं, ‘मार्केट क्रैश करेगा कल अब!’ इसी बीच ट्वीट में ‘अपॉलिजी’ की स्पेलिंग गलत होने कुछ लोग अभिनेता को ट्रोल भी करते नजर आए. इसी के साथ कई लोग उनकी गलती को ठीक करते हुए नजर आए. 

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती, माफी मांगने पर फैन्स ने ले लिए मजे — Nedrick News

‘आदिपुरुष’ फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन जल्द ही ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं. रामायण पर आधारित इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds