'भूल भुलैया 2' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते कमाए इतने करोड़…. Kartik Aaryan ने बढ़ाई अपनी फीस

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले ही दिन से अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहले ही दिन इस फिल्म ने 14.11 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब भी इस फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।

भूल भुलैया 2 वीकेंड के अलावा वीकडे पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तरण आदर्श ने भूल भूलैया 2 के आंकड़े शेयर कर कहा कि ये फिल्म वीकड़े पर भी ट्रेंड करती नजर आ रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते बाद भी कार्तिक की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मंगलवार को भी इस फिल्म ने 4.85 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा अगर टोटल कलेक्शन की बात की जाए, तो इस फिल्म ने 133.09 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड दर्ज किया है। वहीं कार्तिक आर्यन की मेहनत को सभी फैंस सराह रहे है।

'भूल भुलैया 2' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते कमाए इतने करोड़.... Kartik Aaryan ने बढ़ाई अपनी फीस — Nedrick News

इसके अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद फिल्मी गलियारों में हाउसफुल फ्रैंचाइजी में भी अक्षय कुमार को रिप्लेस करने के कयास लगाए जा रहे है। जिसके बाद अब कार्तिक आर्यन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कार्तिक ने ट्वीट करते हुए इन कयासों को निराधार बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोई मुझसे भी पूछेगा मेरी अगली पिक्चर कौन सी है? निराधार।’ एक्टर के इस ट्वीट पर अब लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है। कार्तिक के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने कार्तिक को अगला अक्षय कुमार कहते हुए लिखा कि ‘वह हर मायने में अगले अक्षय कुमार हैं, कॉमेडी अच्छी करते हैं, हिट फिल्में देते हैं…आदि। इस ट्वीट को बुकमार्क करें।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आप ही हमें बताएं, आपका अगला प्रोजेक्ट क्या है।’

'भूल भुलैया 2' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते कमाए इतने करोड़.... Kartik Aaryan ने बढ़ाई अपनी फीस — Nedrick News

बता दें कि लोगों ने ऑनस्क्रीन जोड़ी में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन को काफी पसंद किया है। दोनों ही सेलेब्स के करियर इस फिल्म के बाद बुलंदियों पर है। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 साल 2007 में रिलीज अक्षय कुमार की भूल भुलैया से काफी अलग है, जिसे प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में अक्षय एक मनोचिकित्सक के रूप में नजर आए थे। लेकिन भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन का रोल अक्षय से काफी अलग है। हालांकि फिल्म कई सिमिलैरिटी भी देखने को मिली है।

'भूल भुलैया 2' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते कमाए इतने करोड़.... Kartik Aaryan ने बढ़ाई अपनी फीस — Nedrick News

जाहिर है कि फिल्म की रिलीज से पहले कार्तिक की तुलना अक्षय कुमार से की जा रही थी। जिसको लेकर कार्तिक आर्यन ने कहा था कि ऐसा नही होना चाहिए। एक्टर ने कहा था, ‘भूल भुलैया में अक्षय मुझे काफी अच्छे लगे थे। मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं, हम सब उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं। वो तुलना कभी ना ही करें तो बेहतर है।’ खैर खबर ये भी है कि फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds