Trending

Ayush Sharma ने छोड़ी Salman Khan की ये मूवी, वजह भी आई सामने!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Jan 2022, 12:00 AM

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने जीजा यानी आयुष शर्मा के साथ अंतिम फिल्म में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म को अच्छा खास रिस्पॉन्स भी मिला। इसके बाद खबर आई थी कि ये जीजा साले की जोड़ी एक बार फिर साथ में नजर आ सकती है। 

खबरें तो ऐसी थीं कि सलमान खान की अपकमिंग मूवी कभी ईद कभी दिवाली में सलमान और आयुष एक साथ काम करते दिखाई देंगे। आयुष को फिल्म में सलमान के छोटे भाई का रोल मिला है। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही है कि वो हैरान कर देने वाली है। खबर ये है कि आयुष ने सलमान की इस फिल्म को छोड़ दिया है। 

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब आयुष शर्मा ने सलमान की कभी ईद कभी दिवाली में काम करने से हाथ पीछे खींच लिए। इसे पीछे की वजह ये रही कि आयुष का ऐसा मानना है कि करियर के इस मोड़ पर उन्हें केवल लीड किरदार ही प्ले करने चाहिए, जिसके चलते उन्होंने सलमान की इतनी बड़ी मूवी को ठुकरा दिया। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि अंति फिल्म की सफलता के बाद आयुष शर्मा सांतवे आसमान पर हैं। इस फिल्म से उन्हें भरोसा हुआ कि वो अपने दम पर फिल्म चला सकते हैं। दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आई, जिस कारण उन्होंने फैसला किया कि वो बड़ी फिल्मों में साइड रोल नहीं निभाएंगे। वो हीरो का किरदार ही प्ले करना चाहते हैं। सलमान का भी ऐसा मानना है कि आयुष को कभी ईद कभी दिवाली नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये फिल्म उनके किरदार के आसपास घूमती दिखाई देगी। फिल्म में आयुष उनके छोटे भाई का किरदार निभाने वाले थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds