Trending

18 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या… इस साल के दीपोत्सव पर योगी जी की गजब है तैयारी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Sep 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Sep 2022, 12:00 AM

श्री राम की नगरी अयोध्या में जलेंगे 14 लाख से अधिक दिए

अयोध्या एक बार फिर से अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करवाने के लिए तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी की शुरुआत हो चुकी है। भगवान श्रीराम की नगरी में राम पैड़ी के अवसर पर इस बार 14 लाख से अधिक दिए जलाने की योजना बनाई गई है। इसके अतरिक्त अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दिए जलाए जाएंगे। कुल मिलाकर इस बार अयोध्या में 18 लाख से अधिक दिए सितारों की तरह टीम-टीमाएँगे। 

18 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या... इस साल के दीपोत्सव पर योगी जी की गजब है तैयारी... — Nedrick News

पिछली बार की तुलना में दीयों की संख्या बढ़ी

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देशानुसार हर साल अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया जाता है। इस बार छठवीं बार दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया जाऐगा। इस बार राम की पैड़ी में 14 लाख से अधिक दिए जलाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल होने की पूरी तैयारी है। पिछली बार की तुलना में यह संख्या काफी बड़ा है। पिछली बार राम पैड़ी में 12 लाख दिए जलाये गए थे।

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने की पूरी तैयारी

इस बार गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस दीपोत्सव का नाम दर्ज करवाने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हर ग्राम सभा से 10-10 दिए बनवाने के आदेश दिए गए हैं। इन सभी दीयों को डॉ राममानहोर लोहिया अवध विश्विद्द्यालय फैजाबाद में रखा जाएगा। जिसके बाद जिला अधिकारी इन दीयों को दीपदान के संयोजक चीफ डॉ अजय प्रताप सिंह और पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव को देंगे।

इस वर्ष 23 अक्टूबर को दीपोत्सव का आयोजन होगा। साल 2021 में राम की पैङी में 9,41,551 दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया था जिसे महा शिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 11,71,078 दीयों को जला कर तोडा गया था। लेकिन इस बार शिवरात्रि का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 14 लाख से अधिक दिए जलाये जायेंगे। इस साल पुरे अयोध्या में सामाजिक संगठनों को जगह जगह पर दिए बांटे जायेंगे। हर वर्ष की तरह इस साल भी राम लीला और लेजर शो के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है जिसमे कई देशों के कलाकार भाग लेने अयोध्या आएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds