प्रयागराज में फिर हुई दंगा भड़काने की कोशिश, कोटेश्वर महादेव मंदिर पर रखा मिला अंडा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Jun 2022, 12:00 AM

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को प्रयागराज में हिंसा भड़की। अभी तनावपूर्ण माहौल पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था कि शनिवार को फिर कुछ शरारती तत्वों ने शांति भंग करने की कोशिश की। शिवकुटी स्थित प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रखा मिला। इसकी जानकारी फैलते ही भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हुई। अंडा मिलने पर भक्तों में नाराजगी बनी हुई है।

शिवलिंग पर रखा मिला अंडा

दरअसल, मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर में ताला बंद नहीं होता। छह फीट ऊंची जाली है। जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। हालांकि अंडा हटा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

शरारती तत्वों ने की माहौल खराब करने की कोशिश

इस मामले को लेकर पुजारी ने आगे कहा है कि कुछ लोग एक बार फिर प्रयागराज का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। पुजारी ने बताया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

कोटेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता

बता दें कि प्रयागराज के शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर की बहुत मान्यता और सम्मान है। यही कारण है कि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश बना हुआ है। शिवकुटी पार्षद कमलेश तिवारी ने कहा है कि गंगा तट पर स्थित इस मंदिर की स्थापना भगवान राम ने अपने हाथों से की थी। इसलिए सनातन धर्म में इसका बहुत महत्व है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संयोजक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने मांग की है कि मंदिर में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद हुई सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि शुक्रवार यानी 10 जून को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में जबरदस्त हिंसा भड़की। बदमाशों ने पथराव कर उपद्रव मचाया। इस बीच कई पुलिस अधिकारियों को चोटें भी आईं। जिसके बाद योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 230 लोगों को गिरफ्तार किया और बदमाशों के घरों पर बुलडोजर चलवाया। हालांकि मस्जिद के बाद मंदिर में ऐसी घटना का होना गंभीर चिंता की बात है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds