Trending

Kuttey Trailer : पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 20 Dec 2022, 12:00 AM

फिल्म कुत्ते का ट्रेलर हुआ रिलीज़ 

बड़े परदे पर जल्द ही एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म कुत्ते आने वाली है. इसी के साथ इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. वहीं इस बीच इस फिल्म के टाइटल और इस फिल्म की वजह से अर्जुन कपूर इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Also Read- Bikini Controversy : स्मृति ईरानी ने भी पहनी ‘भगवा बिकिनी’, कैटवॉक करते आई नजर, मचा बवाल

जानिए क्या हैं फिल्म की कहानी 

मंगलवार को रिलीज़ हुए इस ट्रेलर (Trailer) के अनुसार, इस फिल्म में 7 लोगों की कहानी को दिखाया गया है, जो सिर्फ एक ही चीज के पीछे पड़े हुए हैं, अब वो क्या है, इसी को लेकर सारा सस्पेंस है. वहीं इस फिल्म की टैगलाइन है कि ‘एक हड्डी और पीछे पडे़ हैं 7 कुत्ते.’ इतना ही नहीं कुत्ते के ट्रेलर से ये भी अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में करप्ट पुलिस ऑफिसर की कहानी को भी दिखाया गया है. इसी के सतह कुत्ते में नक्सलियों के टच को भी दर्शाया गया है.

अर्जुन ने शेयर किया ट्रेलर का विडियो 

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल (Arjun Kapoor Instagram) पर कुत्ते के ट्रेलर को शेयर किया है. वहीं इस ट्रेलर के कैप्शन पर अर्जुन ने लिखा है कि- हटो कमीने, कुत्ते आ गए.

इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे करेंगे डेब्यू

ये फिल्म बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Director Vishal Bhardwaj) के बेटे आसमान भारद्वाज (Aasman Bhardwaj) ने बनाई है. वो इस फिल्म ‘कुत्ते’ के जरिए बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म 

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoorकी फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) नए साल में 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा बॉलीवुड एक्टर कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह, एक्ट्रेस तब्बू, कोंकणा सेन और राधिका मदान लीड रोल में मौजूद हैं. अर्जुन, कुमुद और तब्बू फिल्म ‘कुत्ते’ में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं.

Also Read- RAW एजेंट के रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना बनेगी उनकी दुल्हन.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds