Anil Agarwal America Investment| ₹47,000 करोड़ लेकर अमेरिका पहुंचे अनिल अग्रवाल, भारत को सीधी चेतावनी- “अब भी नहीं संभले तो देर हो जाएगी”

Nandani | Nedrick News America Published: 28 Mar 2026, 04:41 PM | Updated: 28 Mar 2026, 04:42 PM

Anil Agarwal America Investment: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल ही में अमेरिका में अपने निवेश और अनुभव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अग्रवाल ने साफ कहा, “मैं ₹47,000 करोड़ लेकर अमेरिका गया हूं, क्योंकि वहां काम करने की आजादी और तेजी का माहौल है।” उनका यह बयान भारत के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है कि अगर देश जल्दी और निर्णायक कदम नहीं उठाए, तो अवसर हाथ से निकल सकता है।

और पढ़ें: Surya Midha Net Worth| मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड टूटा: 22 साल में अरबपति बना सूर्या मिधा, जानिए कैसे हासिल किया मुकाम

अमेरिका की तारीफ में क्या कहा अनिल अग्रवाल ने?

अमेरिकी स्टेट टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित ग्लोबल एनर्जी इवेंट CERAWeek में हिस्सा लेने के बाद अनिल अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अमेरिका में काम करने की आजादी और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता उन्हें सबसे अलग लगी। उनका मानना है कि अगर भारत इसी मॉडल को अपनाए, तो देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम होगा।

उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका में जो माहौल है, वही हमें भारत में चाहिए। सही सोच और तेज़ निर्णय लेने से हमारी ऊर्जा इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ सकता है।”

वेदांता का बड़ा निवेश और विस्तार का प्लान| Anil Agarwal America Investment

अनिल अग्रवाल ने बताया कि वेदांता ग्रुप अमेरिका में करीब 5 बिलियन डॉलर (₹47,000 करोड़) निवेश करने की योजना के साथ गया है। यह निवेश मुख्य रूप से सर्विसेज, ड्रिलिंग, टेक्नोलॉजी और नए पार्टनरशिप में किया जाएगा। उनका कहना है कि कंपनी दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी लीडर्स और इंडस्ट्री प्लेयर्स के साथ मिलकर तेजी से विस्तार करना चाहती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के पास संसाधनों की कमी नहीं है। देश में खनिज, तेल और गैस के बड़े भंडार हैं, साथ ही टैलेंट भी भरपूर है। अगर सिर्फ सही सोच और तेजी से फैसले लिए जाएं, तो भारत वैश्विक ऊर्जा इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम कर सकता है।

प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग पर नजर

अग्रवाल ने यह भी कहा कि पहले प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल को नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। विकास और स्थिरता के लिए इन संसाधनों का सही और जिम्मेदार इस्तेमाल करना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपनी ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने पर फोकस करना चाहिए।

भारत के लिए सलाह और भविष्य की रणनीति

अनिल अग्रवाल ने सरकार की नीति को अब पहले से ज्यादा बिज़नेस-फ्रेंडली बताया। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को भी CERAWeek जैसे बड़े एनर्जी इवेंट की मेजबानी करनी चाहिए, ताकि दुनिया देश की क्षमता और संभावनाओं को करीब से देख सके।

वेदांता के ऑयल और गैस बिजनेस के लिए अग्रवाल ने बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में कंपनी 1 मिलियन बैरल उत्पादन का टारगेट हासिल करना चाहती है और तेजी से विस्तार करेगी। उनका मानना है कि भविष्य उसी का है जो तुरंत कदम उठाता है।

अंत में अनिल अग्रवाल ने भारत को साफ संदेश दिया: देश के पास अवसर हैं, लेकिन अब देरी की गुंजाइश नहीं है। सही सोच और तेज़ निर्णय ही देश को वैश्विक ऊर्जा मानचित्र पर मजबूत बना सकते हैं।

और पढ़ें: AI Trading News: ट्रेडर सोता रहा, AI करता रहा खेल… 11 लाख को रातों-रात बना दिया 40 लाख!

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds