Amrish Puri Angry on Aamir Khan: फिल्म इंड्स्ट्री में एक ऐसा विलेन हुआ, जिसने विलेन का रोल किया हो या फिर पॉजीटिव रोल..सभी रोल्स यादगार बन गए। मोगंबो खुश हुआ.. डायलॉग याद है आपको.. जी हां, अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपऱडुपर हिट फिल्म मिस्टर इंडिया के विलेन मोगेंबो तो याद ही होंगे आपको.. उनकी कर्कश आवाज और उस पर उनकी अदाकारी… बॉलीवुड के सबसे फेवरेट विलेन अमरीश पुरी साहब वैसे आये तो हीरो बनने थे लेकिन हमेशा के लिए सदाबहार विलेन गए।
आमिर खान से इसके नाराज अमरीश पुरी
मगर क्या आप ये जानते है कि रील लाइफ में अपने दुश्मनो के नाक में दम करने वाले अमरीश पुरी (Amrish Puri) साहब काफी सोफ्ट हार्टेड थे, ऐसा कोई नहीं था जो उनकी शख्सियत से प्रभावित नहीं होता था, वो जिससे भी मिलते बहुत प्यार से पेश आते थे, मगर एक वक्त ऐसा आया था जब अमरीश पुरी साहब मिस्टर परफेक्टनिश आमिर खान से इसके नाराज हो गए थे उन्होंने आमिर को बुरी तरह से डांट दिया था। अपने इस वीडियो में हम जानेंगे अमरीश पुरी साहब और आमिर खान से जुड़ा ये इंट्रस्टिंग किस्सा।
आमिर खान ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मो में काम शुरू किया
दरअसल आमिर खान ने खुद एक बार अमरीश पुरी साहब के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। आमिर ने कहा कि अमरिश पुरी साहब की आवाज बुलेट बाइक की तरह थी, बहुत तेज और बहुत कठोर, ऐसे में वो जब भी बोलते तो सेट पर केवल उनकी ही बात सुनी जाती थी। आमिर खान ने 1973 में फिल्म यादों की बारात में बतौर चाइल्ड एक्टर काम शुरु किया था। इस बीच उन्होंने थिएटर किया और कई और फिल्मों में काम किया, चुंकि वो खुद एक मजबूत फिल्मी बैकग्राउंड से थे।
डॉयलॉग की प्रेक्टिस कर थे अमरीश पूरी
लेकिन वो चाहते थे कि लीड रोल से पहले वो फिल्म निर्माण के गुर काफी अच्छी तरह से सीखे, जिसके लिए उन्होंने अपने चाचा और मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक नासिर हुसैन को असिस्ट करने लगे थे। इस दौरान 1985 में वो अपने चाचा की एक फिल्म दबरदस्त में उन्हें असिस्ट कर रहे थे, जिसमें अमरीश पुरी, संजीव कुमार और सनी देओल जैसे दिग्गज सितारे थे। आमिर ने बताया कि उस दिन सीन अमरीश साहब का था, और वो अपने डॉयलॉग की प्रेक्टिस कर रहे थे, जिसमें उन्हें टेलीफोन अपने हाथों में रखना था, वो लगातार अपने डॉयलॉग की प्रेक्टिस कर रहे थे, लेकिन वो अपनी कंटिन्यूटी भूल जा रहे थे, प्रेक्टिस के दौरान आमिर उन्हें देख रहे थे, और बार बार भूलने के कारण आमिर को उन्हें फोन हाथ में रखने के लिए कहना पड़ रहा था।
आमिर के टोकने से इरिटेट हुए अमरीश
आमिर खुद कंटिन्यूटी में बेहतर थे, उनके बार बार टोकने से अमरीश पुरी काफी इरिटेट हो गए थे। जब चौथी बार आमिर (Aamir) ने अमरीश पुरी साहब को टोका तो वो भड़क गए.. उन्होंने गुस्से में कहा कि हां, हां, पता है, फोन पर हाथ होना चाहिये, बार बार क्या याद दिला रहे हो.. अमरीश पुरी साहब का इरिटेशन उनकी बातों में झलक रही थी, लेकिन उनकी तीखी आवाज के कारण सेट पर सन्नाटा छा गया, सब आमिर को देख रहे थे। आमिर को काफी बुरा भी लगा कि वो तो केवल अपना काम ही कर रहे थे।
लेकिन उन्हें बेवजह सुनना पड़ा, हालांकि उस वक्त उनके चाचा नासिर साहब ने भी कुछ नहीं कहा, क्योंकि अमरीश पुरी कोई छोटी मोटी शख्सियत तो थे नहीं.. मगर लेकिन सीन पूरा होने के बाद नासिर साहब ने अमरीश पुरी से कहा कि उन्होंने असिस्टेंट से कहा था कि कोई कितना भी डांटे वो अपना काम करते रहे, जिससे अमरीश पुरी साहब मुस्कुराये और आमिर खान को सॉरी बोलते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.. आज अमरीश साहब हमारे बीच नहीं है और आमिर खान एक सुपरस्टार बन चुके है, लेकिन इंडस्ट्री को आज भी अमरीश पुरी की कमी खलती है।
