Ram Setu को लेकर क्यों ट्रोल हो रहे Akshay Kumar? पोस्टर में इस गलती के चलते लोगों ने लगा दी क्लास!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 30 Apr 2022, 12:00 AM

ऐसा लगता है कि पिछले कुछ समय से ट्रोलर अक्षय कुमार के हाथ-पैर-मुंह सबकुछ धोकर पीछे पड़ गए हैं। यही तो वजह है कि अब ट्रोलर्स उन्हें बार बार घेरने का मौका ढूंढ रहे है। अभी बीते दिनों ही तो अपने विमेल वाले एड को लेकर काफी बड़ी कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई थी। तब लोगों ने अक्षय को बुरी तरह से ट्रोल किया था। इसके बाद खिलाड़ी कुमार ने माफी मांगकर विवाद को ठंडा करने की कोशिश की। 

एड को लेकर मचे बवाल के बाद अब अक्षय नई वजह से ट्रोलर्स के टारगेट पर आ गए। इस बार अक्षय को ट्रोल किया जा रहा है उनकी आने वाली फिल्म रामसेतु के लिए। दरअसल, रामसेतु का एक पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई। 

रामसेतु का आया नया पोस्टर

पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और साउथ एक्टर सत्यदेव नजर आ रहे हैं। अक्षय के हाथों में जलती हुई मशाल है तो वहीं जैकलीन ने टॉर्च पकड़ा हुआ है। तीनों किसी अंधेरे से भरी गुफा के सामने खड़े हैं और उनके चेहरे पर Intense लुक देखने को मिलता है। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि तीनों किसी चीज की तलाश कर रहे हैं।

लोगों को नहीं समझ आया टॉर्च-मशाल का लॉजिक 

जैसे ही रामसेतु का पोस्टर सामने आया, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग पोस्टर को लेकर चर्चाएं करने लगे। इस दौरान ही कुछ लोगों की नजर पोस्टर की एक गलती पर पड़ गई। लोगों ने इस पोस्टर में ऐसी खामी निकाल दी, जिसके बाद अक्षय कुमार और रामसेतु के मेकर्स का जमकर मजाक उड़ने लगा। 

दरअसल, लोगों को अक्षय के हाथों में मशाल और जैकलीन के हाथ में टॉर्च के पीछे का लॉजिक कुछ समझ नहीं आ रहा। कई यूजर्स पूछते नजर आए कि अक्षय ने मशाल क्यों पकड़ी हुई हैं, जब वो जैकलीन की ही तरह आसानी से टॉर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको लेकर ही लोग उनकी सोशल मीडिया पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘जैकलीन के पास बैटरी से ऑपरेट होने वाला टॉर्च है, उसके बाद भी अक्षय मशाल लेकर चल रहे हैं। ये तस्वीर डायरेक्शन की बारीकियों को बताती है।’

Ram Setu को लेकर क्यों ट्रोल हो रहे Akshay Kumar? पोस्टर में इस गलती के चलते लोगों ने लगा दी क्लास! — Nedrick News

वहीं एक अन्य यूजर पोस्टर पर कमेंट करते हुए कहते हैं- ‘ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में ही देखने को मिल सकता है। जिसमें एक एक्टर के हाथ में मशाल हो और दूसरे के पास बैटरी टॉर्ज, वो भी एक ही फॉर्म में। RIP लॉजिक।’

Ram Setu को लेकर क्यों ट्रोल हो रहे Akshay Kumar? पोस्टर में इस गलती के चलते लोगों ने लगा दी क्लास! — Nedrick News

Ram Setu को लेकर क्यों ट्रोल हो रहे Akshay Kumar? पोस्टर में इस गलती के चलते लोगों ने लगा दी क्लास! — Nedrick News

Ram Setu को लेकर क्यों ट्रोल हो रहे Akshay Kumar? पोस्टर में इस गलती के चलते लोगों ने लगा दी क्लास! — Nedrick News

दिवाली पर आएगी अक्की की फिल्म

कुछ इस तरह राम सेतु के लिए लोग अक्षय कुमार को काफी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। ट्रोलिंग से हटकर रामसेतु के पोस्टर की बात करें तो कई लोग इसे काफी पसंद करते नजर आ रहे है। साथ ही साथ अक्की के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड होते हुए भी नजर आ रहे हैं। रामसेतु इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय, जैकलीन के साथ नुसरत भरूचा भी लीड रोल में नजर आएगीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds