तंबाकू एड को लेकर ट्रोल होने के बाद Akshay Kumar ने अपने फैंस से क्या वादा कर दिया? जानें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Apr 2022, 12:00 AM

पहले अजय देवगन, फिर शाहरुख खान और उसके बाद अक्षय कुमार…बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार का तंबाकू ब्रांड विमेल के लिए एड करने पर लोगों का गुस्सा चढ़ गया। हाल ही में अक्षय कुमार इस तंबाकू ब्रांड से जुड़े और इसका प्रमोशन करते नजर आए थे। जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे थे।  

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद अब अक्षय कुमार ने अपने इस एड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फैंस के सेंटीमेंट को हर्ट करने के लिए अक्षय कुमार ने माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने इस एड से हाथ पीछे खींच लिए और ये भी बताया कि वो एड के लिए मिली फीस का क्या करेंगे। 

अक्षय ने शेयर किया नोट

अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस विज्ञापन के लिए फैंस से माफी मांगी। अक्षय ने लिखा- ‘मुझे माफ करें। मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी सभी की प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया। मैंने कभी भी तंबाकू को एंड्रोस नहीं किया और ना ही कभी आगे भी करूंगा। विमेल इलायची के साथ मेरे एसोसिएशन को लेकर जो भी आपकी भावनाएं सामने आई, मैं उसका सम्मान करता हूं। इसलिए पूरी विनम्रता के साथ मैं पीछे हटता हूं।’

तंबाकू एड को लेकर ट्रोल होने के बाद Akshay Kumar ने अपने फैंस से क्या वादा कर दिया? जानें... — Nedrick News

अक्षय ने नोट में आगे बताया कि वो इस एड से मिली फीस को किसी अच्छे काम में लगाएंगे। उन्होंने कहा- ‘मैंने ये फैसला लिया है कि विज्ञापन से जो फीस मुझे मिली है, उसे मैं किसी अच्छे काम में लगाऊंगा। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ब्रांड चाहे तो मेरे एड को ऑन-एयर करना जारी रख सकता है जब तक लीगल अवधि पूरी नहीं होती। भविष्य में मैं पूरी समझदारी से विकल्पों को चुनूंगा, ये मैं वादा करता हूं। बदले में मैं हमेशा आपसे प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा।’

एड को लेकर लोगों के निशाने पर थे अक्षय

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही विमल इलायची का नया एड आया था, जिसमें अजय देवगन, शाहरुख खान के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे। अजय देवगन तो काफी पहले से ही विमल ब्रांड का हिस्सा है। कुछ समय पहले शाहरुख भी इससे जुड़े थे। वैसे तो इन तीनों सुपरस्टार का किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आना अपने में बड़ी बात है। लेकिन ये तीनों  तंबाकू ब्रांड के एड के लिए इनका हाथ मिलना लोगों को रास नहीं आया। 

एड के आने के बाद सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार लोगों के निशाने पर आ गए। लोग उनके पुराने वीडियोज शेयर करने लगे, जिसमें अक्षय शराब, सिगरेट जैसे चीजों से दूर रहने की सलाह दे रहे थे। इसको लेकर कई लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे। इसके अलावा कई लोग उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड भी वापस लौटाने को कहने लगे। आलोचनाओं से घिरने के बाद अब अक्षय ने माफी मांगने ली और एड से हाथ पीछे खींच लिए। 

अक्षय से पहले अमिताभ बच्चन भी तंबाकू का एड करने को लेकर ट्रोल हुए थे, जिसके बाद बिग बी ने भी माफी मांगी थी। इसके साथ ही उन्होंने एड से खुद को अलग कर लिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds