रिहाना की ट्वीट पर बॉलीवुड का रिएक्शन: अक्षय, अजय समेत तमाम सितारों मैदान में उतरे, कही ये बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 03 Feb 2021, 12:00 AM

पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर जब से ट्वीट किया है, तब से ये मुद्दा अब नेशनल से इंटरनेशनल होता जा रहा है। रिहाना की ट्वीट के बाद कई और इंटनेशनल सेलिब्रिटीज ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर ट्वीट किया और किसानों को अपना समर्थन दिया।

रिहाना की ट्वीट के बाद छिड़ी बहस

रिहाना की ट्वीट के बाद जिस तरह से कई दूसरे सेलिब्रिटी भारत के इस मामले में दखल देकर कमेंट कर रहे हैं, उसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया दो गुटों में बंट चुका है। एक तरफ तो वो लोग हैं जो रिहाना, ग्रेटा और मिया खलीफा समेत दूसरे ग्लोबल स्टार्स पर इस मुद्दे को उठाने और किसानों का साथ देने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वो लोग हैं, जो इन सेलिब्रिटीज से भारत के आतंरिक मामलों में दखल देने के लिए उन पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड ने कुछ यूं दिया जवाब

रिहाना की ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये पूरा मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वहीं अब रिहाना की ट्वीट पर बॉलीवुड के कुछ सितारों ने रिएक्ट किया, जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। इन लोगों ने भी भारत के आतंरिक मामलों में दखल देने के लिए बाहरी लोगों को दखल नहीं देने की बात कही।

इन सभी सितारों ने विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी बयान को लेकर ट्वीट किया, जिसमें मंत्रालय की ओर से कहा गया कि किसी भी हालत में भारत बाहरी लोगों को अपना एजेंडा चलाने नहीं देगा। मंत्रालय ने साफ संदेश उन सेलेब्स को दिया, जो भारत के संवेदशनशील मुद्दे पर कमेंट कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि किसान आंदोलन भारत का आंतरिक मसला है और इस पर किसी भी दूसरे देश की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्रालय के इस मैसेज पर कई बॉलीवुड के सितारे भी सामने आए। अक्षय कुमार ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए कहा- ‘किसान हमारे देश का अहम हिस्सा हैं और उनके मसलों को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे है और वो दिख भी रहे हैं। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने की जगह एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।

वहीं अजय देवगन ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा- ‘भारत और भारत की नीतियों के खिलाफ झूठे प्रचार करने वालों के चक्कर में ना फंसें। ये समय ऐसा है जब हमें एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, बिना किसी अंदरुनी लड़ाई की।’

इसके अलावा सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा- ‘हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए। आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं हो सकता।’

इसके अलावा अनुपम खेर, करण जौहर, एकता कपूर जैसे कई सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट कर ऐसी ही बातें कहीं। इन दौरान इन सभी सितारों ने कुछ हैशटैग भी यूज किए, जो #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda है।

क्या किया था रिहाना ने ट्वीट?

बता दें कि पॉप स्टार रिहाना ने बीते दिन उस खबर पर ट्वीट किया था, जिसमें किसान आंदोलन के चलते दिल्ली के बॉर्डरों पर इंटरनेंट बंद होने की जानकारी दी गई थीं। इस पर ट्वीट कर रिहाना ने कहा था- ‘हम इसके बारे में क्यों बात नहीं कर रहे?’ रिहाना की ये ट्वीट वायरल हो गई, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी हुई हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds