Trending

भोले के भक्त बनकर दुश्मनों को खत्म करते नजर आएंगे अजय देवगन, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 06 Mar 2023, 12:00 AM

अजय देवगन की मूवी ‘भोला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्टअवेटेड मूवी ‘भोला’ (Bholaa) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जहाँ इससे पहले इस फिल्म के दो टीजर रिलीज हुए थे जो अजय देवगन के फैन्स खूब पसंद आये थे. वहीं इस समय इस फिल्म का ट्रेलर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read- फिल्म भोला में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए अजय देवगन, रिलीज़ हुआ दूसरा टीजर.

जानिए क्या है फिल्म की कहानी

ट्रेलर के अनुसार, ये फिल्म ‘भोला’ बाप और बेटी की रिश्ते की कहानी है. जहाँ इस फिल्म में अजय देवगन शिव भक्त है. वहीं इस फिल्म में अजय खतरनाक लुक में भी नजर आएंगे साथ ही अजय इस फिल्म में एक्शन करते हुए भी नजर आने वाले हैं . ट्रेलर में अजय देवगन माथे पर तिलक और भस्म लगाकर दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं,  इसी के साथ तब्बू भी इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में नजर आ रही हैं.

अजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रेलर

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर का वीडियो शेयर किया है अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा- लड़ाइयां हौसलों से जीती जाती हैं, संख्या, बल और हथियारों से नहीं.

ये है फिल्म की स्टारकास्ट 

फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, राय लक्ष्मी भी काम कर रहे हैं.  दीपक डोबरियाल इस मूवी में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगी.

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म 

आपको बता दें, ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये फिल्म भोला की कहानी ड्रग माफिया (DRug mafiya) पर बेस्ड है और ये फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी (kanti) का हिंदी रीमेक है. वहीं इस फिल्म में अजय-तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी है और इस फिल्म को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है.

Also Read- बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद नए लुक में नजर आए रैपर और सिंगर बादशाह.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds