अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा नहीं रहे, मिर्जापुर में 'ललित' बनकर फैन्स का दिल जीता था

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Dec 2021, 12:00 AM

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ में अपने निभाए किरदार ललित से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। ब्रह्मा के निधन की दुखद खबर अभिनेता दिव्येंदु ने दिया है। दिव्येंदु ‘मिर्जापुर’ में ही मुन्ना त्रिपाठी के रोल में दिखे थे। दिव्येंदु  ने एक तस्वीर शेयर कर 32 साल के ब्रह्मा के निधन की खबर को बताई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और ब्रह्मा को श्रद्धांजलि दी और फैन्स भी ब्रह्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ब्रह्मा के निधन की वजह वैसे तो पूरी तरह से साफ नहीं हुई है पर बताया ये जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी जान चली गयी। 

दिव्येंदु ने किया सोशल मीडियो पर पोस्ट

इंस्टाग्राम पर ब्रह्मा के साथ दिव्येंदु ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दिव्येंदु और ब्रह्मा मुस्कुराते दिख रहे हैं और इस फोटो के साथ दिव्येंदु ने लिखा- ‘RIP ब्रह्मा मिश्रा, हमारा ललित अब इस दुनिया में नहीं रहा। सभी उसके लिए प्रार्थना करें।’  वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी के रोल को प्ले करने वाले दिव्येंदु के खास दोस्त का रोल यानी ललित का किरदार निभान वाले अभिनेता ब्रह्मा ही थे।

2013 में किया था ब्रह्मा ने बॉलीवुड डेब्यू

एक रिपोर्ट पर गौर करें तो ब्रह्मा को चेस्ट पेन की दिक्कत 29 नवंबर को हुई और फिर डॉक्टर को जब उन्होंने दिखाया तो उन्हें गैस की दवा दी गयी। बताया ये भी जा रहा है कि घर आने के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा फिर उनकी जान चली गयी। रायसेन मध्य प्रदेश के ब्रह्मा रहने वाले थे और मिर्जापुर, केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके थे। ब्रह्मा ने साल 2013 में ‘चोर चोर सुपर चोर’ मूवि के जरिए बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds