फिल्म ‘गुडबॉय' में काम करने वाले अभिनेता अरुण बाली का निधन, आज हुई थी फिल्म रिलीज़

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Oct 2022, 12:00 AM

नहीं रहे फिल्मों और सीरियल में काम करने वाले अभिनेता अरुण बाली, 79 साल की उम्र में हुआ निधन 

बॉलीवुड जगत से शुक्रवार सुबह को बुरी खबर सुनने को मिली. खबर थी कि मशहूर अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है. अभिनेता अरुण बाली 79 वर्ष के थे और आज उन्होंने मुंबई में अपने आवास में आखिरी साँस ली.

पाकिस्तान में हुआ था अरुण बाली का जन्म

फिल्म ‘गुडबॉय' में काम करने वाले अभिनेता अरुण बाली का निधन, आज हुई थी फिल्म रिलीज़ — Nedrick News

अभिनेता अरुण बाली का जन्म 23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था और उन्होने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर फिल्ममेकर लेख टंडन के टीवी शो ‘दूसरा केवल’ से की था. अरुण सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि पंजाबी और तेलुगू फिल्मों और शो का हिस्सा रहें.

इस बीमारी से पीड़ित थे अरुण बाली 

अरुण बाली ‘मायस्थेनिया ग्रेविस’ से पीड़ित थे और इस बीमारी की वजह से इस साल की शुरुआत में उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। वहीं उनके निधन को लेकर उनके बेटे अंकुश ने बताया कि इलाज का उनके पिता पर असर दिख रहा था उन्होंने उनकी देखभाल करने वाले को कहा कि उन्हें शौचालय जाना है और वापस आने के बाद कहा कि वह बैठना चाहते हैं और फिर वह नहीं उठे और सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया।

फिल्म ‘गुडबॉय’ में किया था आखिरी काम


शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘गुडबॉय’ रिलीज़ हुई और इस फिल्म में अरुण बाली ने भी काम किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं। वहीं इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद उन्होएँ दुनिया को गुडबॉय कह दिया.

फिल्म ‘गुडबॉय' में काम करने वाले अभिनेता अरुण बाली का निधन, आज हुई थी फिल्म रिलीज़ — Nedrick News

फिल्मों के साथ टीवी सीरियल में भी किया था काम

बाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लेख टंडन के टीवी शो ‘दूसरा केवल’ से की थी, जिसमें शाहरुख खान भी नजर आए थे। वहीं इसी के साथ ‘चाणक्य’, ‘स्वाभिमान’, ‘देस में निकला होगा चंद’, ‘कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन’ जैसे सीरियल में भी काम किया. वहीं बाली ‘सौगंध’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘खलनायक’, ‘सत्या’, ‘हे राम’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘रेडी’, ‘बर्फी’, ‘मनमर्जियां’, ‘केदारनाथ’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

वहीं  अरुण बाली के निधन पर बॉलीवुड समेत छोटे परदे के कलाकारों ने अरुण दुख जताते हुए उन्हें श्रदांजलि दी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds