Trending

‘फूल और कांटे’ का रॉकी अचानक एक्टिंग छोड़ बन गया मौलाना, बदला लुक देख चौंक जाएंगे आप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 15 May 2024, 12:00 AM | Updated: 15 May 2024, 12:00 AM

Actor Arif Khan News – 1991 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और मधु की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आरिफ खान लीड विलेन की भूमिका में नजर आये थे। उनके किरदार का नाम रॉकी था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई रोल ऑफर होने लगे। इन सबके बावजूद वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूर चले गए और सालों तक लाइमलाइट से दूर रहे। इसके बाद आरिफ खान ऐसी जिंदगी जीने लगे जिसके बारे में कोई नहीं जानता था। हालांकि, अब अचानक से वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, आरिफ खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मौलाना के भेष में नजर आ रहे हैं। आरिफ के इस बदले लूक को देखकर फैंस काफी हैरान हैं।

और पढ़ें: जब शत्रुघ्न सिन्हा के लिए डायरेक्टर से भिड़ गई 70 के दशक की ये हीरोइन! 

सलमान खान-अक्षय कुमार की फिल्मों में किया काम 

‘फूल और कांटे’ के बाद आरिफ ने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए। आरिफ खान ने सुनील शेट्टी, सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ ‘मोहरा’, ‘वीरगति’ और ‘दिलजले’ समेत कई फिल्मों में काम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरिफ खान ने सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। उन्हें 2007 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म ए माइटी हार्ट में देखा गया था, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के साथ स्क्रीन साझा की थी।

मौलाना बन गए आरिफ खान – Actor Arif Khan News

पिछले कुछ सालों में कई सितारों ने धर्म की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में जायरा वसीम से लेकर सना खान जैसे सितारे शामिल हैं। अब इस लिस्ट में ‘आरिफ खान’ (Actor Arif Khan News) भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कई सालों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद आरिफ खान ने एक्टिंग छोड़कर धर्म का रास्ता चुनने का फैसला किया और इस्लाम के प्रचारक बन गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAAD AHMED (@saad_view)

कोविड महामारी के दौरान आरिफ खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई नजर आ रही थी। सफेद कुर्ता पहने आरिफ बिल्कुल नए लुक में नजर आए। आरिफ ने बताया कि उन्होंने इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली है। आरिफ खान अब मौलाना बन गए हैं और लोगों को इस्लाम की शिक्षा देते हैं। आरिफ खान ग्लैमर की दुनिया से दूर एक साधारण जिंदगी जी रहे हैं।

एक्‍ट‍िंग नहीं करना चाहते थे आरिफ – Actor Arif Khan News

आपको जानकार हैरानी होगी कि मुंबई में जन्मे आरिफ खान (Actor Arif Khan News) कभी भी एक्टिंग नहीं करना चाहते थे। एक्टिंग के पीछे की वजह गरीबी थी। दरअसल उनके पिता दर्जी का काम करते थे। आरिफ बड़े होकर फैशन डिजाइनर बनना चाहते थे। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग भी ली थी। आरिफ ने कॉलेज के दिनों में ही अपनी पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनकी लंबाई और खूबसूरत चेहरे की वजह से उन्हें धीरे-धीरे काम मिलना शुरू हो गया। इसी क्रम में वह बॉलीवुड की गलियों तक पहुंच गए। प्रोड्यूसर दिनेश पटेल उन दिनों अपनी फिल्म ‘फूल और कांटे’ की कास्टिंग कर रहे थे। ये कॉलेज लाइफ की कहानी थी इसलिए विलेन के लिए भी उन्हें एक नया चेहरा चाहिए था।

आरिफ खान को ऐसे मिली थी ‘फूल और कांटे’ फिल्‍म

ऐसे में दिनेश पटेल की नजर आरिफ पर पड़ी और उन्हें पहली नजर में ही रॉकी के रोल के लिए आरिफ पसंद आ गए। इसके बाद जब आरिफ ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया तो वह ऑडिशन में सेलेक्ट हो गए। वहीं फिल्म सुपरहिट हुई और आरिफ़ को और भी फिल्में मिलने लगीं।

और पढ़ें: जब बॉलीवुड के किंग खान और ग्रीक गॉड के बीच हुई थी तकरार, अकेले पड़ गए थे ऋतिक रोशन 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds